Raipur News: रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास पर डिबेट के बाद हंगामा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से भी झड़प

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर मंगलवार को रायपुर प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच खुली बहस हुई। डिबेट के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आंकड़ों और सरकार के दावों को लेकर दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दोनों ने अपने-अपने आंकड़े और तर्क सामने रखे।

डिबेट खत्म होते ही प्रेस क्लब के बाहर विवाद

डिबेट समाप्त होने के बाद रायपुर प्रेस क्लब के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और उनके बीच धक्का-मुक्की और झड़प होने लगी।

पुलिस के साथ भी हुई झड़प

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

झड़प में SI की शर्ट का बटन टूटा

हंगामे के दौरान एक एसआई की शर्ट का बटन और बैज टूटने की बात सामने आई है। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग किया और मौके पर स्थिति को शांत कराया।

Raipur News: PM आवास के मुद्दे पर सियासी घमासान

Raipur News: प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर हुई राजनीतिक बहस के बाद प्रेस क्लब के बाहर हुए हंगामे से मामला और गरमा गया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और झड़प में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *