Raipur News: जेसीआई रायपुर संस्कार के जेसीआई वीक 2026 का भव्य समापन, उत्कृष्ट कार्यों के लिए सदस्यों का सम्मान

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News: रायपुर। जेसीआई रायपुर संस्कार द्वारा आयोजित जेसीआई वीक 2026 का भव्य समापन समारोह रविवार को सुख सागर, पंडरी, रायपुर में उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस वर्ष की थीम “77 वर्षों की विरासत, 7 दिनों का अनंत प्रभाव” के साथ जेसीआई की सेवा, नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक सरोकारों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि जेसीआई सीनेटर लीना वाधेर, सुपर चैप्टर समन्वयक रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि श्रीमती कविता राठी, वनबंधु परिषद, एकल अभियान, महिला समिति एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी, उपस्थित रहीं।

समारोह के दौरान जेसीआई वीक 2026 के अंतर्गत सात दिनों में आयोजित विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, नेतृत्व एवं जनसेवा गतिविधियों तथा उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम में परिवार खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें जेसीआई सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह का समापन सामूहिक रात्रिभोज के साथ हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्ष जेसी बारखा अंदानी, जेसीआई सीनेटर जेएफएम निलेश शाह — तत्काल पूर्व अध्यक्ष, जेसी एचजीएफ सीए सागर जैन, कार्यक्रम निदेशक जेसी सूरज हेडाओ तथा सचिव जेसी जेएफएम अंकित दास मानिकपुरी सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

Raipur News:संपूर्ण जेसीआई वीक के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा एवं सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया। सात दिनों की गतिविधियों ने नेतृत्व, सेवा, सहभागिता, पारिवारिक एकजुटता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया। समापन समारोह ने जेसीआई के मूल संदेश “बेहतर नेतृत्वकर्ता, सशक्त समुदाय” को सार्थक करते हुए सेवा, नेतृत्व, सहभागिता और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी संदेश दिया।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *