Hanuman Ansh Box Office: हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘धुरंधर-2’ और ‘बॉर्डर-2’ को भी छोड़ा पीछे; जानिए कितने करोड़ कमाई

Sanjay Sahu
Hanuman Ansh Box Office

Hanuman Ansh Box Office: हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई कर रही है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत से 100 गुना से ज्यादा कमाई कर ली है। रिलीज के 39 दिन बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई है।

नीम करोली बाबा से जुड़े किस्सों पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये कमाए थे, लेकिन इसके बाद इसकी कमाई लगातार बढ़ती गई।

छठवें वीकेंड में भी जबरदस्त कमाई

‘हनुमान अंश’ ने छठवें शनिवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 18.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह छठवें वीकेंड में फिल्म की कुल नेट कमाई 41 करोड़ रुपये रही।

वहीं ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। खास बात यह है कि छठवें वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई कई बड़ी फिल्मों से ज्यादा रही।

254 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई

फिल्म की कमाई का सफर भी काफी दिलचस्प रहा। पहले वीकेंड में ‘हनुमान अंश’ ने 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में कमाई घटकर करीब 40 लाख रुपये रह गई।

इसके बाद तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ रुपये कमाए। चौथे हफ्ते में यह आंकड़ा बढ़कर 61 करोड़ रुपये और पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये पहुंच गया।

अब छठवें हफ्ते में रविवार तक फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 254.18 करोड़ रुपये हो चुका है।

‘धुरंधर-2’ और ‘भूत बंगला’ से आगे

छठवें वीकेंड की कमाई की तुलना करें तो ‘हनुमान अंश’ ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर-2’ ने छठवें शनिवार को 3.60 करोड़ और रविवार को 4.08 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी उसका छठवें वीकेंड का कलेक्शन 7.68 करोड़ रुपये रहा।

वहीं अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने छठवें शनिवार को 1 करोड़ और रविवार को 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे।

‘बॉर्डर-2’ भी पीछे छूटी

सनी देओल की ‘बॉर्डर-2’ की छठवें वीकेंड की कमाई भी ‘हनुमान अंश’ के मुकाबले काफी कम रही। फिल्म ने छठवें शनिवार को 30 लाख और रविवार को 35 लाख रुपये कमाए थे।

Hanuman Ansh Box Office: कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ की लगातार कमाई ने फिल्म के मेकर्स और थिएटर मालिकों को बड़ा फायदा पहुंचाया है। फिल्म की सफलता को देखते हुए इसके अगले पार्ट का ऐलान भी किया जा चुका है। अब देखना होगा कि दूसरा पार्ट पहले पार्ट की तरह बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल कर पाता है या नहीं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *