Raipur Crime: जोरा स्कूल के पास कार की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा आरोपी, पीछा कर पुलिस ने पकड़ा; 2.3 किलो गांजा और कार जब्त

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। महासमुंद से कार में गांजे की खेप लेकर रायपुर आ रहे एक आरोपी को पुलिस ने जोरा स्कूल के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने कार की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने पीछा कर वाहन को घेर लिया। तलाशी के दौरान कार से 2.300 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल कार समेत करीब 4 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चारपहिया वाहन में अवैध रूप से गांजा लेकर महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) तारकेश्वर पटेल ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त टीम ने जोरा स्कूल के पास घेराबंदी की। टीम पेट्रोलिंग करते हुए संदिग्ध वाहन की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए और वाहन को आते हुए देखा गया।

पुलिस को देखते ही बढ़ाई कार की रफ्तार

संदिग्ध कार को रोकने के लिए पुलिस टीम ने जैसे ही कार्रवाई की, चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया। हालांकि, पहले से सतर्क पुलिसकर्मियों ने कार का पीछा किया और उसे घेरकर रोक लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भीमसेन अग्रवाल (28), निवासी ग्राम बल्दीडीह, सांकरा, जिला महासमुंद बताया। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ।

2.3 किलो गांजा और कार जब्त

Raipur Crime: पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.300 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल कार क्रमांक CG 06 GS 2321 जब्त की है। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 392/26 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Raipur Crime: सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Raipur Crime: गांजा महासमुंद से रायपुर क्यों लाया जा रहा था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *