Bilaspur Delhi Flight Emergency Landing: निशानेबाज न्यूज़ डेस्क – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से नई दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट में शुक्रवार दोपहर अचानक तकनीकी खराबी आ गई। बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जा रही फ्लाइट 9आई 698 के एक इंजन में मेरठ के पास समस्या सामने आई। पायलट ने तुरंत दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी और आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी।
पायलट के संदेश के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए रनवे पर दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस और अन्य जरूरी इंतजाम किए गए। करीब 2:15 बजे विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। विमान में क्रू सदस्यों समेत कुल 54 लोग सवार थे और सभी के सुरक्षित होने की जानकारी है।
बिलासपुर से सुबह रवाना हुई थी फ्लाइट
जानकारी के मुताबिक, अलायंस एयर की फ्लाइट ने शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज के लिए उड़ान भरी थी। विमान करीब 11:58 बजे प्रयागराज पहुंचा।प्रयागराज में कुछ देर रुकने के बाद फ्लाइट ने करीब 12:33 बजे नई दिल्ली के लिए दोबारा उड़ान भरी। इसके बाद दिल्ली के रास्ते में विमान के एक इंजन में तकनीकी समस्या सामने आई।
Read more: CG News: 12 करोड़ का बिजली बिल बकाया, अंबिकापुर नगर निगम की 24 जगहों की बिजली कटी
मेरठ के पास इंजन में आई खराबी
बताया जा रहा है कि मेरठ के आसपास पहुंचने पर पायलट को विमान के एक इंजन में गड़बड़ी का पता चला। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, विमान का बायां इंजन काम करना बंद हो गया था।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने बिना देरी किए दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी गई।
एयरपोर्ट पर पहले से तैयार थीं दमकल और एंबुलेंस
पायलट की सूचना मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात स्थिति घोषित कर दी गई। विमान की सुरक्षित लैंडिंग को देखते हुए रनवे के आसपास दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं को तैयार रखा गया।करीब 2:15 बजे विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। विमान के जमीन पर उतरने के बाद यात्रियों और क्रू ने राहत की सांस ली।
लैंडिंग तक यात्रियों में बनी रही चिंता
इंजन में खराबी की जानकारी सामने आने के बाद विमान में सवार यात्रियों के बीच चिंता का माहौल रहा। यात्रियों के मुताबिक, एक इंजन में समस्या आने के बाद सभी का ध्यान विमान की सुरक्षित लैंडिंग पर लगा रहा।हालांकि, पायलट ने स्थिति को संभाला और विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचाया। घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।
DGCA ने दिए जांच के आदेश
घटना के बाद विमान में तकनीकी खराबी के कारणों का पता लगाने के लिए DGCA ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इंजन में किस वजह से खराबी आई और उड़ान के दौरान सामने आई तकनीकी समस्या की प्रकृति क्या थी।फिलहाल विमान में सवार सभी 54 लोगों के सुरक्षित होने से बड़ी राहत मिली है। घटना की विस्तृत जानकारी DGCA की जांच के बाद सामने आएगी।







[…] […]