अंबिकापुर। Nishaanebaz.com-Ambikapur Minister Bungalow Protested Over Bad Roads: सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में शहर की बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढों को लेकर गुरुवार (10 सितंबर 2026) को नागरिकों और सामाजिक संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़कों के तत्काल निर्माण और मरम्मत की मांग को लेकर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक राजेश अग्रवाल के सरकारी बंगले का घेराव कर दिया।
Read More : बेवफाई के वहम में उजड़ा सुहाग; रात के अंधेरे में घोंटा पत्नी का दम, सच छिपाने के लिए रचा ‘खूनी ड्रामा’
भारी बारिश के बीच भीगते हुए गूंजे सड़क मरम्मत के नारे
प्रदर्शन के दौरान शहर में तेज बारिश शुरू हो गई, लेकिन आक्रोशित लोग पीछे नहीं हटे। प्रदर्शनकारी भारी बारिश में भीगते हुए मंत्री बंगले के बाहर डटे रहे और नगर निगम व जिम्मेदार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। लोगों का कहना था कि अंबिकापुर की प्रमुख सड़कों की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बारिश में पानी भरने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे आवागमन जोखिमभरा हो गया है।
Read More : शांति निकेतन महाविद्यालय में शिक्षक दिवस और इंडक्शन प्रोग्राम संपन्न; नवप्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत
सूरजपुर से लौटकर पहुंचे मंत्री, बोले— “सड़कों की हालत पर खुद शर्मिंदा हूं”
प्रदर्शन के वक्त मंत्री राजेश अग्रवाल राजकीय कार्य से सूरजपुर में मौजूद थे। बंगले के घेराव और नागरिकों के आक्रोश की जानकारी मिलते ही वे तुरंत अंबिकापुर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से सीधे बातचीत की। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मंत्री ने कहा कि वे शहर की सड़कों की मौजूदा स्थिति से भली-भांति वाकिफ हैं और इस बदहाली पर खुद शर्मिंदा हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे ही बारिश थमेगी, सड़कों का निर्माण व डामरीकरण का काम युद्ध स्तर पर शुरू कराया जाएगा।
Read More : MP News: उज्जैन खड़े हनुमान मंदिर विवाद में उमा भारती की एंट्री! CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी
चाय, लड्डू और आलू चाप के साथ समाप्त हुआ आंदोलन
मांगों पर सकारात्मक चर्चा के बाद माहौल पूरी तरह हल्का हो गया। मंत्री राजेश अग्रवाल ने बारिश में भीगे प्रदर्शनकारियों के लिए खुद चाय, पानी, लड्डू और आलू चाप का नाश्ता मंगवाया। मंत्री के साथ नाश्ता करने और ठोस आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। सड़क की समस्या को लेकर शुरू हुआ यह उग्र प्रदर्शन चाय-नाश्ते के साथ शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त होने के कारण पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।