Khandva News: सोयाबीन फसल नुकसान का मुआवजा और बीमा राशि 15 दिन में दिलाने की मांग

Sanjay Sahu
Khandva News

Khandva News: खंडवा/खालवा। इस वर्ष खरीफ 2025 में सोयाबीन की फसल को हुए नुकसान के बावजूद किसानों को अब तक फसल नुकसान की मुआवजा राशि एवं फसल बीमा राशि का भुगतान नहीं होने का मामला सामने आया है। किसानों की समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खालवा के ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंवार के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, हरसूद को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की गई है।

Khandva News: जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि बुधवार 9 सितंबर को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि खालवा तहसील क्षेत्र के अनेक किसानों एवं हितग्राहियों ने अपनी सोयाबीन फसल का बीमा कराया था। खरीफ 2025 में फसल को नुकसान होने के बावजूद संबंधित किसानों को अभी तक फसल नुकसान एवं बीमा राशि का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि जिले की अन्य तहसीलों में किसानों की फसल नुकसान का मूल्यांकन कर मुआवजा एवं फसल बीमा राशि का भुगतान किया जा चुका है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंवार ने आरोप लगाया कि उक्त संबंध में पूर्व में भी कई बार आवेदन एवं ज्ञापन प्रस्तुत किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे प्रभावित किसानों में भारी नाराजगी है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा कि खालवा तहसील के प्रभावित किसानों को उनकी फसल नुकसान की उचित राशि का भुगतान 15 दिवस के भीतर कराया जाए। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों के साथ आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में प्रशासन से किसानों की समस्या का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई है।

Khandva News: इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश सचिव सुरेश पंवार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंवार, प्रभारी राजेंद्र रघुवंशी, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष निखलेश पालवी, एनएसयूआई अध्यक्ष अमन बकोरिया, मनोज पटेल, जिला उपाध्यक्ष रूपा कासडे, वीरेंद्र रघुवंशी, नारायण ठाकुर, लाड़की बाई सहित बड़ी संख्या में खालवा ब्लॉक के कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद थे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *