Raipur News: रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों को वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर NHM कर्मचारी संघ द्वारा किए गए प्रयास का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। संघ द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को वेतन भुगतान के संबंध में ज्ञापन सौंपे जाने के महज 24 घंटे के भीतर जिले के NHM कर्मचारियों के खातों में वेतन की राशि पहुँच गई।
रायपुर सहित सभी जिलों में वेतन वेतन आ गया हैं,
वेतन में देरी के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार अवकाश एवं भुगतान प्रक्रिया में विलंब के चलते कर्मचारियों में चिंता बनी हुई थी। कर्मचारियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए NHM कर्मचारी संघ रायपुर सहित जिलों में अपने तत्काल वेतन भुकतान CMHO कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर शीघ्र वेतन भुगतान की मांग रखी थी,
संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से चर्चा कर कर्मचारियों की परेशानी से अवगत कराया तथा वेतन भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने का आग्रह किया था । इसके बाद विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्ञापन के 24 घंटे के भीतर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दिया गया।
Raipur News: वेतन मिलने से कर्मचारियों में राहत
वेतन प्राप्त होने के बाद NHM कर्मचारियों में राहत और खुशी का माहौल है। कर्मचारियों ने संघ द्वारा उनकी समस्या को समय पर अधिकारियों के समक्ष रखने और उसके समाधान के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।
NHM कर्मचारी संघ ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को समय पर उठाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना संघ की प्राथमिकता है। वेतन कर्मचारियों की मूलभूत आवश्यकता है, इसलिए इसके भुगतान में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों का जताया आभार
NHM कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए CMHO सहित संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
संघ ने कहा कि अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की समस्या पर संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप महज 24 घंटे के भीतर कर्मचारियों को उनका वेतन प्राप्त हो सका।
“संवाद, प्रयास और सकारात्मक कार्रवाई से हुआ समाधान”
संघ ने कहा कि यह मामला इस बात का उदाहरण है कि कर्मचारियों की समस्याओं को उचित माध्यम से मजबूती के साथ रखने और अधिकारियों द्वारा सकारात्मक पहल करने से समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है।
NHM कर्मचारी संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संघ और विभाग के बीच इसी प्रकार सकारात्मक संवाद एवं समन्वय बना रहेगा।
Raipur News: संघ के प्रदेश प्रवक्ता पूरन दास ने समय पर वेतन भुगतान से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है और संघ ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।






