Guwahati Murder Case: 25 साल की महिला की हत्या का आरोप, सिर काटकर फ्रिज में छिपाया, पढ़िए रोंगटे खड़े करने वाला हत्याकांड

Sanjay Sahu
Guwahati Murder Case

Guwahati Murder Case: गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में 25 साल की महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हाटीगांव इलाके के बसिष्ठपुर बाइलेन में महिला का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान नूनमती निवासी रिया तालुकदार के रूप में हुई है। पुलिस को शक है कि उसके पति रामानुजन गोस्वामी ने ही उसकी हत्या की है।

पुलिस के मुताबिक, रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके माता-पिता नहीं हैं और परिवार में उसका एक भाई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सोमवार को रिया और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसका पति रात करीब 8 बजे घर से निकल गया था।

Guwahati Murder Case: पड़ोसियों को मंगलवार को घर से तेज बदबू आने पर शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो महिला की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। आरोप है कि सिर को काले पॉलीथीन में रखकर फ्रिज में छिपाया गया था। महिला की उंगलियां काटे जाने की बात भी सामने आई है।

Guwahati Murder Case: पुलिस का अनुमान है कि हत्या शव मिलने से करीब 24 से 48 घंटे पहले हुई होगी। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जांच में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *