Sunday, September 6, 2026
Home Raipur Raigarh Drunk Ambulance Crash: अनियंत्रित एंबुलेंस मेडिकल स्टोर में घुसी; नशे में...

Raigarh Drunk Ambulance Crash: अनियंत्रित एंबुलेंस मेडिकल स्टोर में घुसी; नशे में धुत मिला चालक, बाल-बाल बचे लोग

रायगढ़। Nishaanebaz.com-Raigarh Drunk Ambulance Crash: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आधी रात को एक भयावह सड़क हादसा सामने आया है, जिसने निजी एंबुलेंसों के संचालन, सुरक्षा मानकों और उनके चालकों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के मेडिकल कॉलेज रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार निजी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे संचालित तनुजा मेडिकल स्टोर के बाहर जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुकान के सामने का हिस्सा और खंभा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एंबुलेंस अत्यधिक तेज गति से आ रही थी और चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा। कुछ ही पलों में वाहन सड़क किनारे लगे लोहे के खंभे और दुकान के शटर को तोड़ते हुए भीतर घुस गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मलबा बिखर गया और तेज आवाज से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।

Read More : Narsinghpur News: सड़क पर तड़पते घायल को देख सांसद विवेक तन्खा ने रुकवाया काफिला, फॉलो गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

नशे में धुत मिला एंबुलेंस चालक

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और मेडिकल स्टोर संचालक मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों और दुकान संचालक का आरोप है कि एंबुलेंस चालक अत्यधिक शराब के नशे में धुत था और अपने पैरों पर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि चालक के शराब सेवन की आधिकारिक पुष्टि डॉक्टरी मुलाहिजा और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।

Read More : MP News: NH-719 पर फिर गोवंश बना हादसे की वजह, बस में पीछे से घुसा तेज रफ्तार कैंटर एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

एयरबैग खुलने से बची चालक की जान

हादसे का सबसे राहत भरा पहलू यह रहा कि घटना देर रात हुई, जिससे सड़क पर आवाजाही नाममात्र थी, अन्यथा कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी। टक्कर के दौरान एंबुलेंस का सेफ्टी एयरबैग समय पर खुल गया, जिससे चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं और उसकी जान बच गई।

Read More : Khandwa News: गोगा नवमी पर निकला 128 साल पुराना छड़ियों का चल समारोह, शिवसेना ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

निजी एंबुलेंसों की निगरानी पर उठे गंभीर सवाल

इस घटना ने रायगढ़ प्रशासन और परिवहन विभाग के सामने आपातकालीन सेवा वाहनों की फिटनेस और चालकों की योग्यता को लेकर कई तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाले वाहनों के चालकों की नशामुक्ति और नियमित मेडिकल जांच न होना आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। पीड़ित दुकान संचालक ने घटना की लिखित शिकायत चक्रधर नगर थाने में दर्ज करा दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की वैधानिक जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here