Raipur ISKCON Temple: रायपुर इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, रात 10 बजे निशानेबाज न्यूज पर LIVE देखिए भव्य महोत्सव

Sanjay Sahu
Raipur ISKCON Temple

Raipur ISKCON Temple: रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में भव्य आयोजन किया जा रहा है। मंदिर को इस बार मयूर थीम पर फूलों और मोर पंखों से सजाया गया है। जन्माष्टमी के खास कार्यक्रमों, भव्य सजावट और भक्तिमय माहौल का सीधा प्रसारण रात 10 बजे से निशानेबाज न्यूज https://www.youtube.com/@Nishaanebazcom/videos पर LIVE किया जाएगा।

मंदिर में 3 से 5 सितंबर तक तीन दिवसीय जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जन्माष्टमी के दिन सुबह मंगल आरती से कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। दिनभर भजन-कीर्तन, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का गुणगान और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

शाम को कथक कलाकारों की प्रस्तुति के साथ इस्कॉन मायापुर के मृदंगा कीर्तन समूह द्वारा विशेष भजन-कीर्तन किया जाएगा। लगातार हरे राम, हरे कृष्णा संकीर्तन इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

रात 9 बजे भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक किया जाएगा। रात 12 बजे छप्पन भोग अर्पित होगा और 12:15 बजे महाआरती के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की उम्मीद है।

Raipur ISKCON Temple: इस पूरे भव्य आयोजन की हर खास तस्वीर और जन्माष्टमी की भक्तिमय धूम आप घर बैठे देख सकेंगे। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के नंबर-1 डिजिटल मीडिया निशानेबाज न्यूज पर रात 10 बजे से इस्कॉन मंदिर के कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का विशेष LIVE प्रसारण होगा। जुड़िए निशानेबाज न्यूज के साथ और देखिए रायपुर इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य उत्सव LIVE—–https://www.youtube.com/@Nishaanebazcom/streams

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *