MP Mandsaur Breaking : पुलिस अधिकारियों के तबादले…देखें लिस्ट…

Parivesh
MP Mandsaur Breaking : पुलिस अधिकारियों के तबादले...देखें लिस्ट...

मंदसौर। MP Mandsaur Breaking : जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने देर रात कई अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। आदेश के तहत टीआई सहित 12 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

तबादलों के तहत उपनिरीक्षक धर्मेश यादव को पिपल्‍या मंडी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, लाइन में पदस्थ टीआई हरीश मालवीय को गरोठ थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। झाड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज गर्ग को दलौदा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ अन्य उपनिरीक्षकों का भी कार्यक्षेत्र बदला गया है। पुलिस कप्तान द्वारा अचानक देर रात तबादला सूची जारी किए जाने से पुलिस महकमे में हलचल का माहौल है।

एसपी अभिषेक आनंद ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *