Tuesday, September 1, 2026
Home Chhattisgarh T20 Series: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का...

T20 Series: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन की वापसी; रिंकू समेत 8 खिलाड़ी बाहर

T20 Series
T20 Series

T20 Series: नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। श्रेयस अय्यर को 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। टीम में संजू सैमसन की वापसी हुई है। वहीं, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी एक बार फिर टी20 टीम में शामिल किया गया है।

T20 Series: टीम में चार खिलाड़ियों का चयन फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त पर हुआ है। जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी के नाम के साथ फिटनेस से जुड़ी शर्त रखी गई है।

संजू सैमसन की वापसी

संजू सैमसन को विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। उनके साथ ईशान किशन भी विकेटकीपिंग के विकल्प होंगे। संजू की टी20 टीम में वापसी को अहम बदलाव माना जा रहा है।

वैभव सूर्यवंशी पर फिर भरोसा

महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर मौका दिया है। वह अभिषेक शर्मा के साथ टीम के प्रमुख युवा बल्लेबाजी विकल्पों में शामिल होंगे।

रिंकू सिंह समेत 8 खिलाड़ी बाहर

पिछली टीम से तुलना करने पर इस बार आठ खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। इनमें रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह शामिल हैं।

भारत की 15 सदस्यीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा*।

*फिटनेस टेस्ट पास करने के अधीन

अफगानिस्तान की टीम

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।

कब होंगे मुकाबले?

T20 Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 13 सितंबर 2026 से शुरू होगी। सीरीज के तीनों मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

पहला टी20: 13 सितंबर 2026 — अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
दूसरा टी20: 15 सितंबर 2026 — अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
तीसरा टी20: 17 सितंबर 2026 — अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here