Janjgir-Champa Crime: बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी शामिल

Sanjay Sahu
Janjgir-Champa Crime

Janjgir-Champa Crime: जांजगीर-चांपा। बलौदा थाना क्षेत्र के सोनार मोहल्ले में घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में तीन विधि से संघर्षरत बालकों की भी संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 15.80 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 7 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 15.87 लाख रुपए बताई गई है। चोरी के जेवरात खरीदने वाले अकलतरा निवासी सोनार सुमित अग्रवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

घर में घुसकर लाखों के जेवर और नगदी की चोरी

जानकारी के मुताबिक, बलौदा के वार्ड क्रमांक 7 निवासी नवीन सोनी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। सुबह उठने पर उन्हें कमरे की कुंडी बाहर से बंद मिली। इसके बाद जब उन्होंने घर के दूसरे कमरे में जाकर देखा तो आलमारी का ताला और कुंडी टूटी हुई थी।

आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब मिले। इसके बाद घटना की सूचना बलौदा पुलिस को दी गई।

CCTV और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले में बलौदा थाने में अपराध क्रमांक 386/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क और SDOP अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।

पुलिस ने CCTV फुटेज, मुखबिर की सूचना और साइबर सेल की तकनीकी मदद से संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने तीन विधि से संघर्षरत बालकों की मदद से घर में प्रवेश कर चोरी करने की बात स्वीकार की।

चोरी के जेवर बेचने में महिला की भूमिका

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि चोरी किए गए जेवरात को संगीता जगत की मदद से बेचने का प्रयास किया गया। वहीं, चोरी के जेवर खरीदने वाले अकलतरा निवासी सोनार सुमित अग्रवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रानी हार, चांदी की चेन, चोकर हार, सोने की नथ, ओम लॉकेट, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, सोने की धातु समेत अन्य जेवरात और 7 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। बरामद मसरूका की कुल कीमत करीब 15.87 लाख रुपए है।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. आयुष आदित्य उर्फ आशु, उम्र 26 वर्ष, निवासी बलौदा
2. जीतु देवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी बलौदा
3. सुमित अग्रवाल, उम्र 41 वर्ष, निवासी अकलतरा, खरीददार
4. संगीता जगत, उम्र 36 वर्ष, निवासी बलौदा

Janjgir-Champa Crime: मामले में तीन विधि से संघर्षरत बालकों को भी पुलिस ने पकड़ा है। उनके संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, साइबर प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि रामदुलार साहू समेत थाना बलौदा और साइबर थाना जांजगीर की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *