Bilaspur News: बिलासपुर में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा; जानिए फिर क्या हुआ

Sanjay Sahu
Bilaspur News

Bilaspur News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाई से विवाद के बाद एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मोहल्ले के दो युवकों ने उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र के दयालबंद स्थित गुरुनानक स्कूल के पास का है।

भाई से विवाद के बाद घर से निकला

जानकारी के मुताबिक, युवक कुंदन केसरी का अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच बहस के बाद नाराज होकर कुंदन घर से निकल गया। कुछ देर बाद वह हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।

युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की।

दो घंटे तक चला समझाने का सिलसिला

पुलिस और आसपास के लोगों ने युवक को लगातार समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद मोहल्ले के दो युवकों ने उससे बातचीत कर उसे नीचे आने के लिए राजी किया। युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की।

पूछताछ में सामने आई विवाद की वजह

Bilaspur News: पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम कुंदन केसरी बताया। उसने बताया कि भाई से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। बहस के बाद वह गुस्से में घर से निकल गया और कुछ देर बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद मामले की जानकारी जुटाई और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *