रायपुर [Nishanebaaz News]। CG Government Cabinet Status to 18 Nominees : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 बोर्ड, निगम और आयोगों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को मंत्री दर्जा देने का बड़ा फैसला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 3 पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री और 15 को राज्यमंत्री के समकक्ष दर्जा दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाने वालों में राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू शामिल हैं। वहीं, 15 अन्य पदाधिकारियों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है, जिनमें केश शिल्पी बोर्ड, मछुआ कल्याण बोर्ड, गौ सेवा आयोग और रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) जैसे विभिन्न निकायों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शामिल हैं।सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह दर्जा केवल शिष्टाचार (Courtesy) के उद्देश्य से दिया गया है। इससे पदाधिकारियों की प्रशासनिक शक्तियों, वरिष्ठता या सरकारी प्रोटोकॉल में कोई बदलाव नहीं होगा, हालांकि संबंधित विभाग अपने स्वीकृत बजट से उन्हें नियमानुसार वाहन और कार्यालयीन सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।





