Bacheli News: फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली: पुलिस सैलरी पैकेज के तहत दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवार को 1 करोड़ की बीमा सहायता राशि का चेक सौंपा गया. इस इकाई में पदस्थ रहे स्व. आरक्षक (डीएसएफ)/3205 अनिल नाग, जो दिनांक 01.09.2023 को डीएसएफ आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर कार्यरत थे, की रक्षित केन्द्र दंतेवाड़ा में पदस्थापना के दौरान दिनांक 22.12.2025 को ड्यूटी से लौटते समय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
दिवंगत पुलिसकर्मी स्व. अनिल नाग के परिवार को सहयोग प्रदान करते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत उनके पिता श्री नारायण सिंह नाग को ₹01 करोड़ की बीमा सहायता राशि का चेक सौंपा गया। यह बीमा सहायता राशि पुलिसकर्मियों के लिए बैंक द्वारा संचालित पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत प्रदान की गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दंतेवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान SBI मेन ब्रांच की ओर से शाखा प्रबंधक श्री लोकेश कुमार रामटेके ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बीमा सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Bacheli News: बीमा सहायता राशि का चेक प्राप्त करने के पश्चात दिवंगत आरक्षक के परिवार ने बैंक अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा दिए गए सहयोग एवं समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। परिवार ने इस दुःख की घड़ी में बैंक की ओर से प्रदान किए गए त्वरित एवं अमूल्य सहयोग के लिए विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।





