CM Mohan Yadav : नई दिल्ली में CM मोहन यादव की प्रेस वार्ता: जल गंगा अभियान से लेकर नक्सलवाद पर सख्त रुख तक कई बड़े ऐलान

0
85
CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav : भोपाल : नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रेस वार्ता में कई अहम घोषणाएं कीं और प्रदेश के विकास व सुरक्षा से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की जानकारी साझा की।मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट हुई है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी दी गई।

CM Mohan Yadav : उन्होंने बताया कि 30 मार्च से प्रारंभ हुआ ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ 30 जून को संपन्न होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा, सीहोर में 12 से 14 अक्टूबर तक कृषि पर केंद्रित एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है।

CM Mohan Yadav : डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के समीप डोंगला में स्थापित नई ऑब्जर्वेटरी का भी जिक्र किया, जो जनवरी 2026 में होने वाले वैश्विक सम्मेलन का केंद्र बनेगी।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 9 वर्षों से लंबित पदोन्नति मामलों का निराकरण कर दिया है, जिससे लगभग 2 लाख नई नियुक्तियों का रास्ता खुला है। वहीं सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अलंकरण के लिए भी केंद्र सरकार से आग्रह किया गया है।

CM Mohan Yadav : प्रदेश में जारी विकास कार्यों के साथ ही नक्सलवाद पर भी सरकार का रुख सख्त है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च 2026 तक मध्यप्रदेश से नक्सलवाद का सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले 18 महीनों में 10 से अधिक इनामी नक्सली मारे गए हैं, जिन पर कुल 1.62 करोड़ रुपए का इनाम था।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश विकास की नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में लोकार्पण और भूमिपूजन के माध्यम से नई परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here