Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh Bhind Police: मौत और जिंदगी के बीच था कुछ मिनट का फासला,...

Bhind Police: मौत और जिंदगी के बीच था कुछ मिनट का फासला, भिंड पुलिस बनी देवदूत; ट्रेन आने से पहले युवक को पटरी से खींचकर बचाई जान

[Nishaanebaz News] Bhind Police:प्रदीप शर्मा\ भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में देहात थाना पुलिस ने अपनी तत्परता और सूझबूझ से एक युवक की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। गृहकलेश और शराब के नशे में आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर लेटे युवक को पुलिसकर्मियों ने ट्रेन पहुंचने से ठीक पहले पटरी से खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि अगर पुलिस टीम कुछ मिनट देर से पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला युवक

मामला अटेर रोड स्थित मिश्रनपुरा इलाके का है। यहां रहने वाले बृजेंद्र सिंह जाटव का देर शाम अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह घर से आत्महत्या करने की बात कहकर निकल गया। इसके बाद उसने शराब पी और रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गया।युवक की पत्नी को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो उसने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।

MP News: भोपाल के दीपशिखा अस्पताल में आग से हड़कंप! 20 मरीज, चार मंजिल और धुएं का गुबार… पढ़ें पूरा मामला

मोबाइल लोकेशन से युवक तक पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस सक्रिय हो गई और युवक की तलाश शुरू की। शुरुआती तलाश में सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने युवक की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन मिलते ही पुलिसकर्मी तत्काल मौके की ओर दौड़े।मौके पर पहुंचने पर पुलिस के सामने बेहद खतरनाक स्थिति थी। रेलवे ट्रैक पर युवक लेटा हुआ था और कुछ ही दूरी पर ट्रेन की रोशनी दिखाई दे रही थी। ट्रेन का हॉर्न भी लगातार सुनाई दे रहा था।

ट्रेन आने से पहले पटरी से खींचा बाहर

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जवानों ने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत कार्रवाई की। ट्रेन पहुंचने से पहले ही उन्होंने युवक को रेलवे पटरी से खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।इस दौरान युवक को हल्की चोटें आईं, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी प्राथमिक मदद की और उसे थाने लेकर पहुंचे।

थाने में कराई काउंसिलिंग, फिर पत्नी के साथ भेजा घर

पुलिस की भूमिका केवल युवक की जान बचाने तक सीमित नहीं रही। थाने में युवक और उसकी पत्नी की काउंसिलिंग कराई गई। दोनों को समझाइश दी गई और आपसी विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया।बताया जा रहा है कि काउंसिलिंग के बाद दोनों के बीच स्थिति सामान्य हुई और युवक को उसकी पत्नी के साथ घर भेज दिया गया।

Rewa News: रीवा में बाढ़ के बीच पुलिस की मानवीय पहल, 80 वर्षीय बुजुर्ग को पानी से सुरक्षित निकाला

एसपी ने पुलिस जवानों को इनाम देने की घोषणा की

रेलवे ट्रैक पर समय रहते पहुंचकर युवक की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों की इस तत्परता की सराहना की जा रही है। भिंड पुलिस अधीक्षक ने भी जवानों के इस साहसिक और मानवीय कार्य को देखते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।घटना ने एक बार फिर साबित किया कि आपदा या संकट की स्थिति में समय पर की गई कार्रवाई किसी की जिंदगी बचा सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here