CG NEWS : फरसगांव पुलिस ने किया अंतर्राष्ट्रीय नशामुक्त भारत अभियान जन जागरूकता कार्यक्रम, निकाली जन जागरूकता रैली

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/ फरसगांव :- भारत सरकार की अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के तहत् पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के निर्देश पर थाना प्रभारी संजय सिन्दे के नेतृत्व में फरसगांव क्षेत्र के सभी दलीय जनप्रतिनिधिगण, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, गायत्री परिवार, क्षेत्र व समाज के प्रमुख अन्य जनसेवा जनतागण आज दिनांक 23.06.2025 को एक साथ एक मंच पर हाथ से हाथ मिला कर विशाल रैली कार्यक्रम का आयोजन कर आज के कुछ युवा पीढ़ी कल का भविष्य जो नशे के गर्त में जाकर अपने व समाज को मौत के मुंह में लाकर खड़ा कर रहे है नशा से एक्सीडेन्ट में असमय मृत्यु उनके जान व परिवार को बचाने के लिए एक रैली, जुलूस, संगोष्ठी भाषण कार्यक्रम के माध्यम से पुरे छ.ग. प्रदेश व फरसगावं के जनता को जागरूक किया गया इस कार्यक्रम में पूरे फरसगांव की जनता बड़चढ़ कर हिस्सा लिया तथा फरसगांव पुलिस की जनसेवा जनजागरण कार्यक्रम की तारिफ के साथ सराहना सभी वर्गो मिडिया पत्रकार के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

CG NEWS : इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष मानकुराम नेताम, उपाध्यक्ष जदुराम नाग, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे, थाना प्रभारी संजय शिंदे, पार्षद शैल सेठिया, राजकुमारी नेताम, संगीता राव, टीआई संजय सिंदे, प्रवीर सिंह बदेशा, प्रवीण राव, पुलिस स्टाफ एवं जनप्रतिनिधिगण, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, गायत्री परिवार क्षेत्र व समाज के प्रमुख की विशेष योगदान रहा।

 

CG NEWS

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *