CG Police Transfers:बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के 36 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह ट्रांसफर लिस्ट जारी की है।
CG Police Transfers:जारी सूची में सब इंस्पेक्टर (SI), असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI), हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं। तबादले के बाद सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग के मुताबिक, इस फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर करना, पुलिसिंग को मजबूत करना और प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाना है। SP द्वारा जारी ट्रांसफर आदेश में सभी 36 पुलिसकर्मियों के नाम और उनकी नई पदस्थापना का विवरण शामिल है।







