Baba Ramdev visit Raipur: रायपुर। योग गुरु बाबा रामदेव ने रायपुर दौरे के दौरान देश में चल रहे आंदोलनों, युवाओं के भविष्य और शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश में न हिंदू खतरे में है, न मुसलमान, न सिख और न ईसाई। अगर कोई खतरे में है तो वह देश का बचपन, जवानी, वर्तमान और भविष्य है।
Baba Ramdev visit Raipur: रामदेव ने कहा कि बच्चों को आंदोलनों में शामिल करने के बजाय उनकी पढ़ाई और भविष्य पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा अभी प्राथमिक स्कूल में पढ़ रहा है और उसे आंदोलन में भेज दिया जाता है, तो वह पढ़ाई कब करेगा। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक आंदोलन जरूरी हैं, लेकिन आंदोलन के नाम पर अराजकता का समर्थन नहीं किया जा सकता।
Baba Ramdev visit Raipur: अन्याय के खिलाफ आवाज जरूरी
Baba Ramdev visit Raipur: बाबा रामदेव ने कहा कि जब लोगों को किसी स्थान पर अत्यधिक अन्याय या अव्यवस्था दिखाई देती है, तो उनके भीतर आक्रोश पैदा होता है। यही आक्रोश आगे चलकर आंदोलन का रूप लेता है। हालांकि, इस आक्रोश को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त किया जाना चाहिए।
Baba Ramdev visit Raipur: शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की जरूरत
Baba Ramdev visit Raipur: रामदेव ने देश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों में सुधार की काफी जरूरत है और सरकारों की इसमें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हालांकि, पूरी व्यवस्था किसी एक व्यक्ति के भरोसे नहीं चल सकती। समाज, प्रशासन और राजनीति से जुड़े सभी लोगों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक दल के नेता के लिए पूरी व्यवस्था को बदलना संभव नहीं है। इसके लिए सामूहिक प्रयास और जागरूकता जरूरी है।
Baba Ramdev visit Raipur: युवाओं, रोजगार और पर्यावरण को बताया बड़ा मुद्दा
Baba Ramdev visit Raipur: रामदेव ने कहा कि देश के सामने युवाओं, रोजगार, भविष्य, प्रकृति और पर्यावरण से जुड़े कई गंभीर मुद्दे हैं। इन समस्याओं का समाधान तभी संभव है, जब जिम्मेदार लोग मिलकर काम करें और इन मुद्दों को गंभीरता से समझें।
Baba Ramdev visit Raipur: महबूबा मुफ्ती के बयान पर बोले- बौद्धिक अराजकता ठीक नहीं
Baba Ramdev visit Raipur: महबूबा मुफ्ती के ‘दिमागी नक्सली हूं’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रामदेव ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने की आजादी है, लेकिन इस स्वतंत्रता का इस्तेमाल देश में विखंडन और अराजकता फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक बयानों के विवाद में नहीं पड़ना चाहते।
‘न हिंदू धर्म खतरे में, न मुस्लिम और न ईसाई’
छत्तीसगढ़ में ईसाइयों के साथ कथित प्रताड़ना को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर रामदेव ने कहा कि धर्म के नाम पर लगाए जाने वाले आरोपों को राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में पहले धार्मिक और मजहबी परिवर्तन हुए हैं, लेकिन भविष्य में किसी भी व्यक्ति को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए।
रामदेव ने दोहराया कि न हिंदू धर्म खतरे में है, न मुस्लिम और न ईसाई धर्म।
बोले- भारत का रुपया डॉलर के बराबर होना चाहिए
बाबा रामदेव ने कहा कि देश को धार्मिक विवादों के बजाय आर्थिक मजबूती पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत बताते हुए कहा कि भारतीय रुपया डॉलर के बराबर होना चाहिए। साथ ही भारत को अमेरिका, चीन और रूस के बराबर सम्मान और दर्जा मिलने की बात कही।
पाकिस्तान-बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को बताया क्रूरता
पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के सवाल पर रामदेव ने कहा कि वहां हिंदुओं के साथ ज्यादतियां हुई हैं। उन्होंने इन घटनाओं को मानव सभ्यता की बड़ी क्रूरताओं में शामिल बताया। रामदेव ने भविष्य में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत के एक साथ आने की संभावना की बात भी कही और लोगों से धैर्य रखने का संदेश दिया।
Baba Ramdev visit Raipur: रायपुर के अस्पताल पहुंचे बाबा रामदेव
Baba Ramdev visit Raipur: बाबा रामदेव रायपुर के इट्सा हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल के डायरेक्टर, डॉक्टरों, अधिकारियों और स्टाफ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से योग को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की।
Baba Ramdev visit Raipur: उन्होंने कहा कि योग से बच्चों में संयम बढ़ता है और तनाव व निराशा कम करने में मदद मिलती है। युवाओं को योग के साथ जिम, दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए। रामदेव ने युवाओं को शरीर से मजबूत, सोच से समझदार और व्यवहार से अच्छा इंसान बनने का संदेश दिया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए रायपुर से अपने करीब 25 साल पुराने जुड़ाव का भी जिक्र किया।




