Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News: इंदौर में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को बांटे जा रहे...

Indore News: इंदौर में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को बांटे जा रहे लड्डुओं में मिले कीड़े, दो बच्चों की तबीयत बिगड़ी; दुकान सील

[Nishaanebaz News] Indore News: इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों के बीच बांटे जाने वाले लड्डुओं में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। मामला इंदौर की धमनाई पंचायत के सोनगुराड़िया गांव का है, जहां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को वितरण के लिए करीब 40 किलो लड्डू मंगवाए गए थे। वितरण शुरू होने के कुछ देर बाद एक 8 वर्षीय बच्ची ने लड्डू में कीड़े होने की शिकायत की।

शिकायत सामने आते ही ग्रामीणों ने तत्काल लड्डुओं का वितरण रुकवा दिया और मामले की सूचना पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दी। बताया जा रहा है कि लड्डू खाने के बाद दो बच्चों ने पेट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद बच्चों को लड्डू खाने से रोक दिया गया।

Panna Tricolour Incident: ध्वजारोहण के दौरान जमीन पर गिरा तिरंगा, अमानगंज में विधायक कार्यालय की व्यवस्था पर उठे सवाल

शिकायत के बाद ग्रामीणों ने रुकवाया वितरण

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान एक बच्ची ने लड्डू में कीड़े होने की बात बताई। इसके बाद अन्य ग्रामीणों ने भी लड्डुओं की जांच की और वितरण रोक दिया।मामले की जानकारी तहसीलदार और एसडीएम को दी गई। प्रशासन ने तत्काल खाद्य विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए।

खजराना की दुकान से खरीदे गए थे लड्डू

Indore News: शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम खजराना स्थित उस दुकान पर पहुंची, जहां से लड्डू खरीदे गए थे। टीम ने दुकान से लड्डू जब्त किए और जांच के लिए सैंपल लिए। इसके बाद संबंधित दुकान को सील कर दिया गया।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने लड्डुओं के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। अब लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि लड्डुओं में कीड़े किस वजह से पाए गए और खाद्य गुणवत्ता से जुड़े नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं।

Rewa Kanwar Yatra: रीवा में गूंजा हर-हर महादेव, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल भी बने कांवड़िए; हजारों श्रद्धालुओं ने किया नगर भ्रमण

सरपंच ने कार्यक्रम के लिए खरीदे थे लड्डू

Indore News: तहसीलदार योगेश मेश्राम के अनुसार, माध्यमिक स्कूल के बच्चों के वितरण के लिए सरपंच की ओर से दुकान से लड्डू खरीदे गए थे। मनाई पंचायत के सरपंच सीताराम चौहान ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बच्चों को बांटने के लिए खजराना स्थित योगेश शर्मा की दुकान से लड्डू खरीदे गए थे।फिलहाल खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट सामने आने के बाद जिम्मेदारी तय करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here