Saturday, August 15, 2026
Home National Independence Day 2026: लाल किले से PM मोदी का बड़ा ऐलान, बताया...

Independence Day 2026: लाल किले से PM मोदी का बड़ा ऐलान, बताया अगले 5 साल का पूरा रोडमैप,जानिए पूरा प्लान

0
12

PM Modi Independence Day 2026: पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने पिछले 12 साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड सामने रखा और आने वाले 5 से 7 साल के लिए बड़े लक्ष्यों की बात कही। पीएम मोदी ने साफ कहा कि भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ना है।

पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस 2026 संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के संकल्प भी बड़े होने चाहिए। उनके मुताबिक जब सपने बड़े होते हैं और संकल्प मजबूत होते हैं, तो देश की क्षमता और प्रयास भी उसी स्तर तक पहुंचते हैं।पीएम मोदी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। इसके लिए काम करने के तरीके और सोच में बदलाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन कामों को पूरा करने में पिछले कई दशक लग गए, उन्हें आने वाले कुछ वर्षों में तेजी से पूरा करने की जरूरत है।

12 साल के कामकाज का दिया हिसाब
पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस 2026 में प्रधानमंत्री ने अपने करीब 12 साल के कार्यकाल में हुए बदलावों के कई आंकड़े भी बताए। उन्होंने कहा कि इस अवधि में देश का डिफेंस प्रोडक्शन करीब चार गुना बढ़ा है।पीएम के अनुसार खादी और ग्रामोद्योग का उत्पादन करीब पांच गुना, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग करीब सात गुना और आधुनिक रेलवे कोच का निर्माण करीब 21 गुना बढ़ा है।उन्होंने मोबाइल फोन उत्पादन में भी बड़ी बढ़ोतरी का जिक्र किया। प्रधानमंत्री के मुताबिक मोबाइल फोन उत्पादन करीब 33 गुना बढ़ा है।

डिजिटल इंडिया में भी बड़े बदलाव का दावा
पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस 2026 भाषण में डिजिटल सेक्टर को लेकर भी प्रधानमंत्री ने कई आंकड़े सामने रखे। उन्होंने कहा कि इंटरनेट यूजर्स की संख्या करीब 50 गुना बढ़ी है।पीएम मोदी ने बताया कि पेटेंट मिलने की संख्या करीब चार गुना और डिजिटल ट्रांजेक्शन करीब 100 गुना बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि देश ने डिजिटल और इनोवेशन की दुनिया में भी अपनी पहचान मजबूत की है।
Read more: UP News: लखनऊ में CM योगी ने फहराया तिरंगा, बलिदानियों को किया नमन और देश के भविष्य पर कही बड़ी बात

आम लोगों की सुविधाओं का भी किया जिक्र
पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस 2026 के दौरान प्रधानमंत्री ने सरकार की उन योजनाओं और कामों का भी जिक्र किया, जिनका सीधा संबंध आम लोगों की सुविधाओं से है।उन्होंने कहा कि हर साल पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से नल से जल कनेक्शन दिए गए। गैस कनेक्शन देने की रफ्तार में भी बढ़ोतरी हुई। गरीबों के लिए शौचालय और घर बनाने के काम में भी तेजी आने का दावा प्रधानमंत्री ने किया।पीएम मोदी ने कहा कि देश में गवर्नेंस के तरीके में भी बड़ा बदलाव आया है और सरकार का फोकस लोगों की सुविधाओं को बढ़ाने पर रहा है।

अगले 5-7 साल में क्या करना है?
पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस 2026 के भाषण का सबसे अहम हिस्सा आने वाले वर्षों के लक्ष्य रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 का लक्ष्य मजबूत नींव पर खड़ा है और देश की दिशा तय हो चुकी है।उन्होंने कहा कि अब वर्क कल्चर बदलने के साथ सोच बदलने की भी जरूरत है। पीएम मोदी के मुताबिक जो काम पिछले 5-7 दशकों में पूरे नहीं हो सके, उन्हें अगले 5-7 साल में पूरा करने की कोशिश करनी होगी।

सेमीकंडक्टर और एनर्जी सिक्योरिटी पर फोकस
पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस 2026 में प्रधानमंत्री ने तकनीक और ऊर्जा को भी भविष्य के लिए अहम बताया। उन्होंने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की प्रगति का जिक्र किया और कहा कि देश में कुछ प्लांट शुरू हो चुके हैं तथा आने वाले वर्षों में और प्लांट शुरू होने की उम्मीद है।एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर भी पीएम मोदी ने भारत की तैयारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऊर्जा की जरूरत और बढ़ेगी, इसलिए देश को इस क्षेत्र में मजबूत होना होगा।

‘सोच की सीमाएं नहीं होनी चाहिए’
पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस 2026 संबोधन में प्रधानमंत्री ने सोच की सीमा को लेकर भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब सोच रुक जाती है, तो इंसान और देश अपनी क्षमता को पहचान नहीं पाते।पीएम मोदी ने देशवासियों से बड़े लक्ष्य तय करने और अपनी क्षमता के अनुसार प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने एक बार फिर 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को सामने रखते हुए कहा कि देश को आने वाले वर्षों में नई गति और नई सोच के साथ आगे बढ़ना होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here