HomeCrimeSingrauli Police Action: मकरोहर में नशे के अवैध कारोबार पर सिंगरौली पुलिस...

Singrauli Police Action: मकरोहर में नशे के अवैध कारोबार पर सिंगरौली पुलिस का बड़ा प्रहार

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...
[Nishaanebaz News] Singrauli Police Action: सिंगरौली: जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सिंगरौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मकरोहर क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा और अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से 91 किलो 790 ग्राम गांजा, 93 लीटर अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त दो कारें जब्त की हैं। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा हेमंत चौहान के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के पर्यवेक्षण और नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर ललित बैरागी की उपस्थिति में संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम मकरोहर क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस को क्षेत्र में गांजा और अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकानों पर दबिश दी, जहां से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ और शराब बरामद हुई।

Singrauli Police Action: कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जब्त सामग्री और वाहनों के संबंध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारियों को मादक पदार्थ की सप्लाई चेन, स्रोत, परिवहन और वितरण से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने 91 किलो 790 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख 35 हजार 800 रुपये, तथा 93 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 51 हजार 110 रुपये बताई गई है, जब्त की है। इसके अलावा परिवहन में प्रयुक्त होंडा कार  और टाटा कार भी जब्त की गई हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये है।

मामले में पुलिस ने भूपेन्द्र सिंह (32), पिता किशुन सिंह, निवासी ग्राम मकरोहर,  और सुशील सिंह (36), पिता राज रावण सिंह, निवासी ग्राम मकरोहर, चौकी सासन, थाना बैढ़न को गिरफ्तार किया है।

Singrauli Police Action: पुलिस के मुताबिक, प्रकरण में कुल चार आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि दो आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस अब आरोपियों के आपसी संपर्क, गांजे की आपूर्ति के स्रोत, परिवहन के माध्यम और वितरण नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सिंगरौली पुलिस के अनुसार, पूरी कार्रवाई में 91 किलो 790 ग्राम गांजा, 93 लीटर अवैध शराब और दो कार सहित कुल 24 लाख 86 हजार 910 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here