Raipur Gangrape: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने महिला को शराब पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे आरडी तिवारी स्कूल के मैदान में ले जाकर दोबारा वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Raipur Gangrape: जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जिले के चकरभाठा निवासी महिला को आरोपी सरोना स्थित शराब दुकान के पास लेकर गए थे। आरोप है कि वहां महिला को जबरन या बहला-फुसलाकर शराब पिलाई गई। शराब के सेवन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और वह पूरी तरह होश में नहीं थी। इसी दौरान आरोपियों ने सर्विस रोड के एक सुनसान और अंधेरे हिस्से में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
Raipur Gangrape: बताया जा रहा है कि सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने का आरोपियों ने फायदा उठाया। इसके बाद आरोपी महिला को आरडी तिवारी स्कूल के मैदान में लेकर पहुंचे। आरोप है कि यहां भी महिला को शराब पिलाई गई और उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
Raipur Gangrape: घटना के बाद पीड़िता शिकायत दर्ज कराने आजाद चौक थाना पहुंची। पुलिस ने उसकी शिकायत पर जीरो में मामला दर्ज किया। चूंकि घटना का क्षेत्र डीडी नगर थाना के अंतर्गत आता है, इसलिए प्रकरण को आगे की जांच के लिए डीडी नगर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया।
Raipur Gangrape: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवा, आयुष और दुर्गा समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

