Chhattisgarh Weather Update: गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात: उफनते नाले में बहने से बाल-बाल बचा बाइक सवार, 46 लोग फंसे; पूर्व सरपंच दंपती का अब भी सुराग नहीं

Sanjay Sahu
Chhattisgarh Weather Update

Chhattisgarh Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित है। गरियाबंद जिले में नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। छिन्दोला-आमामोरा मार्ग पर स्थित खोलापारा नाला उफान पर होने से चार गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। इस बीच नाला पार करने की कोशिश कर रहा एक बाइक सवार तेज बहाव में गिर गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते बचा लिया।

46 लोग रास्ते में फंसे

Chhattisgarh Weather Update: भारी जलभराव के कारण आमामोरा, ओढ़, कुकरार और नगरार गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है। जानकारी के मुताबिक, करीब 46 राहगीर मार्ग बंद होने के कारण बीच रास्ते में फंसे हुए हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

पूर्व सरपंच और पत्नी की तलाश जारी

वहीं, सारंगढ़-बरमकेला क्षेत्र में लाट नाले में बह गई कार में सवार पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। प्रशासन और बचाव दल लगातार दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं।

अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के प्रभाव से प्रदेश में अगले 48 घंटे तक मौसम खराब रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर और बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Chhattisgarh Weather Update: तापमान का हाल

Chhattisgarh Weather Update: प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस भी पेंड्रारोड में रिकॉर्ड हुआ।

Chhattisgarh Weather Update: रायपुर का मौसम

Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने, रुक-रुक कर बारिश होने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *