Trending Hacks: फेक आइलैशेज और नेल्स के बाद अब आया ‘फेक नाभि’ का ट्रेंड! 2 रुपये के टैटू से लड़कियां यूं बदल रहीं अपना फिगर

VIKASH KHALKHO

Trending Hacks: विशेष लाइफस्टाइल व ट्रेंडिंग न्यूज डेस्क। अब तक आपने लड़कियों को खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे पर तरह-तरह का मेकअप करते, फेक आईलैशेज (नकली पलकें), फेक नेल्स या हेयर विग्स का इस्तेमाल करते देखा और सुना होगा। लेकिन फैशन और खूबसूरती की रेस में अब एक ऐसा नया और अजीबोगरीब ट्रेंड शामिल हो गया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया ब्यूटी हैक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियां अपने पेट पर नकली नाभि (Fake Belly Button) चिपकाकर घूम रही हैं।China's unusual belly button sticker trend creates illusion of longer legs  | Thaiger

चीन में छाया ‘फेक बेली बटन’ का खुमार

ब्यूटी ट्रीटमेंट्स और प्लास्टिक सर्जरी के मामले में दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देश हमेशा नए प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं। ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में इन दिनों महिलाओं के बीच फेक ब्रेस्ट और बट पैड्स के बाद अब ‘नकली नाभि’ का खुमार सर चढ़कर बोल रहा है।

चीन की लड़कियां इसे किसी टैटू स्टिकर की तरह खरीद रही हैं और रोज अलग-अलग शेप व डिजाइन की नकली नाभि अपने पेट पर चिपका रही हैं।

1 से 2 रुपये में बिक रहा पूरा का पूरा पत्ता!

इस वायरल ब्यूटी ट्रेंड की सबसे बड़ी वजह इसका बेहद सस्ता होना है।

  • ऑनलाइन बिक्री: चीन के मशहूर ई-कॉमर्स शॉपिंग प्लेटफॉर्म ‘पिंडुओडुओ’ (Pinduoduo) पर ये नकली नाभियों के पत्ते धड़ल्ले से बिक रहे हैं।

  • सस्ता दाम: 32 नाभि वाले स्टिकर्स के दो पत्ते 4 युआन (भारतीय मुद्रा में करीब 40-45 रुपये) से भी कम कीमत में मिल रहे हैं। हिसाब लगाया जाए तो एक स्टिकर की कीमत महज 1 से डेढ़ रुपया पड़ती है।

  • बंपर डिमांड: शॉपिंग साइट पर इस प्रोडक्ट की इतनी भारी मांग है कि हर रोज इसके 4,400 से ज्यादा ऑर्डर आ रहे हैं।Belly Button Stickers: Problematic or Just for Fun? | AllThingsBeauty

कैसे काम करता है यह ‘ब्यूटी हैक’?

लड़कियां इस फेक बेली बटन को अपनी असली नाभि से कुछ इंच ऊपर टैटू की तरह चिपका लेती हैं। इसके बाद जब वे क्रॉप टॉप, शॉर्ट्स या हाई-वेस्ट स्कर्ट पहनती हैं, तो नीचे की असली नाभि कपड़ों से ढकी रहती है और ऊपर चिपकाई गई नकली नाभि साफ-साफ नजर आती है।

  • बॉडी रेशियो का इल्यूजन: इस ट्रिक से उनके शरीर का 50-50 वाला नेचुरल बॉडी रेशियो बदल जाता है।

  • ल लंबी टांगों का भ्रम: नकली नाभि ऊपर दिखने की वजह से देखने वाले को भ्रम (Illusion) होता है कि लड़की का निचला हिस्सा यानी टांगें पहले से काफी लंबी और स्लिम हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

चीन में लड़कियां इस फेक नाभि को पेट पर चिपकाकर अपनी तस्वीरें और रील्स सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं। कई महिलाओं का कहना है कि इतने सस्ते और आसान तरीके से अगर उनका फिगर ज्यादा हॉट और अट्रैक्टिव दिखता है, तो इसे इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं है। वहीं दूसरी तरफ, कई लोग इसे ‘ब्यूटी स्कैम’ और अवास्तविक शारीरिक सुंदरता (Unrealistic Beauty Standards) को बढ़ावा देने वाला बचकाना कदम बता रहे हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *