Chhindwara News : पुष्पा’ की तर्ज पर हो रही थी सागौन तस्करी, वन विभाग ने पकड़ा, 60 हजार से अधिक कीमत के लठ्ठे ज़ब्त

Sanjay Sahu
Chhindwara News

Chhindwara News : छिंदवाड़ा । जिले में बसे बेशकीमती जंगलों में लहरा रहे हरे भरे पेड़ इन दिनों तस्करों की नजरों में है। आए दिन जंगल में लगे सागौन के पेड़ों को काट कर बदमाशों द्वारा उन्हें फर्नीचर व्यापारियों को महंगे दामो में बेचा जा रहा है । ऐसा ही एक मामला पुनः पूर्व वन मंडल के छिंदवाड़ा रेंज से सामने आया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि शनिवार- रविवार की दरमियानी रात को सिल्लेवानी क्षेत्र में वन अमले द्वारा रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से एक चौपहिया पिकअप वाहन उमरानाला के समीप ग्राम दुर्गढाना गुजरते हुए नजर आया।

Chhindwara News : संदेह के आधार पर वन अमले ने वाहन का पीछा कर उसे ग्राम तेलिया पठार के पास रोका गया। उक्त पिकअप वाहन जिसका नम्बर MP28G0903 की जांच की गई। तो उस वाहन में 12 नग सागौन के लट्ठे जो कि 1.041 घन मीटर इस वनोपज का मूल्य 62 हजार 319 रु होना बताया जा रहा है। इस सागौन की तस्करी के खेल में एक आरोपी मौके से फरार हो गया। जबकि वाहन मालिक रामकुमार पिता बलवंत राव धारे उम्र 33 वर्ष निवासी साकिन-कोड़ामऊ को हिरासत में लिया गया। जिसमें आरोपी ने तस्करी करना कबूल किया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया की यह सागौन को बिसापुर या चांद ले जाने की बात स्वीकार की है। हालांकि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसलिये कुछ बात स्पष्ट रूप से सामने नही आई है।

Chhindwara News : 8 दिनों में इसी क्षेत्र में 4 कार्यवाही

Chhindwara News : गौरतलब हो कि इन दिनों सागौन तस्करी का खेल जोरों पर जारी है । या कहना गलत नही होगा कि जिले के जंगलो में लहरा रहे सागौन के पेड़ों पर तस्करों की पैनी नजर है। बीते 8 दिन की बात करें साँवरीवन विभाग अमले ने गुबरेल बिना लाइसेंस की चल रही फर्नीचर फैक्ट्री में छापा मारा था। उसके बाद मोहखेड़ सर्किल वन अमले ने उमरानाला में भी कार्यवाही की थी। तो वही 3 दिनों पूर्व देवगढ़ मार्ग तस्करों ने सागौन की सिल्लियां काटकर ले जाने के पहले ग्रामीणों को हंगामा देखकर उल्टे पैर भाग गए थे। तो छिंदवाड़ा रेंज की वन विभाग की टीम ने शनिवार को पिकअप वाहन से सागौन जब्त की है। जिससे साफ़ जाहिर होता है कि सागौन तस्करो के हौसले इन दिनों कितने बुलंद है।

Chhindwara News : रात्रि गस्ती पर सवाल….

Chhindwara News : जिले में इन दिनों सागौन सहित जंगलो में बसी नदियों से रेत तस्करी का खेल चरम पर है। जिस तरह वन अमला लगातार कार्यवाही कर रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि वन विभाग जिस तरह तो सागौन जब्त की कार्यवाही कर रहा है ।और जिस क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा गश्त नही होने पर उस क्षेत्र में सागौन तस्करी का खेल जोरों पर है। मई-जून माह की बात करें तो झिरपा, हर्रई, देलाखारी, गुबरेल, जुन्नारदेव, उमरानाला, मोहखेड़ और लोहांगी पर वन विभाग ने सागौन सहित वाहनों को जब्त की कार्यवाही को अंजाम दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *