Korba Electric Shock Death Case: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के डिपरापारा में बड़ा हादसा; पत्नी से विवाद के बाद बिजली के खंभे पर चढ़ा मजदूर, 11 KV करंट से मौत

VIKASH KHALKHO

Korba Electric Shock Death Case: कोरबा। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिले कोरबा से एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डिपरापारा में बिजली के खंभे पर चढ़े एक शख्स की 11 केवी (KV) हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से नीचे गिरने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राथमिक जांच और स्थानीय लोगों की आशंका के अनुसार, पत्नी से हुए विवाद के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाकर आत्महत्या की है। फिलहाल मानिकपुर चौकी पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच-पड़ताल कर रही है।

जानिए कब और कैसे घटी यह घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लवकुश (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पेशे से मजदूर था और डिपरापारा में अपनी पत्नी बिंदा साहू व बच्चों के साथ रहता था। घटना के समय इलाके में बारिश हो रही थी। इसी दौरान लवकुश घर के बाहर बने दीवार के सहारे लगभग 10 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर चढ़ गया। खंभे के ऊपर से गुजर रहे 11 केवी हाई-टेंशन तार के संपर्क में आते ही उसे जोरदार झटका लगा और वह नीचे आ गिरा। करंट का झटका इतना खतरनाक था कि लवकुश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पति-पत्नी में विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका

घटना के वक्त मृतक की पत्नी बिंदा साहू घर पर ही मौजूद थी। बताया जा रहा है कि लवकुश बिंदा साहू का दूसरा पति था। बिंदा के पहले पति की पूर्व में मौत हो चुकी है, जिससे उसके बच्चे भी हैं। शुरुआती जांच और परिजनों-पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना से ठीक पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस और विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि इसी गृह-कलह और विवाद से क्षुब्ध होकर लवकुश ने खंभे पर चढ़कर हाई-टेंशन तार को छूकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

मानिकपुर पुलिस ने कायम किया मर्ग, जांच जारी

हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही मानिकपुर चौकी पुलिस की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *