Wednesday, September 9, 2026
Home Crime Gwalior News: HDFC लाइफ पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर ₹70 हजार की...

Gwalior News: HDFC लाइफ पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर ₹70 हजार की साइबर ठगी, ₹10 लाख का लालच देकर मांगे ₹1 लाख; बैंक से पूछताछ में खुली ठगी

Gwalior News: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साइबर ठगों ने बीमा पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर एक बुजुर्ग से ₹70 हजार की ऑनलाइन ठगी कर ली। इतना ही नहीं, बाद में ₹10 लाख की बीमा राशि दिलाने का झांसा देकर ठगों ने ₹1 लाख और जमा कराने की मांग की। जब पीड़ित को संदेह हुआ और उसने संबंधित बीमा कंपनी से संपर्क किया, तब पूरे साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिन्यूअल किस्त के नाम पर आया कॉल

Gwalior News: जानकारी के अनुसार, पड़ाव थाना क्षेत्र के द्वारकापुरी निवासी 66 वर्षीय अरविंद कुमार शुक्ला को 7 जुलाई को एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस से जुड़ा बताते हुए कहा कि उनकी बीमा पॉलिसी की रिन्यूअल किस्त बकाया है और ₹70 हजार जमा करना आवश्यक है।आरोपी ने भुगतान के लिए पहले मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक से भुगतान नहीं होने पर उसने व्हाट्सएप के माध्यम से एक क्यूआर (QR) कोड भेजा।

Medical Intern Protest: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर प्रदेशभर के 2,500 MBBS इंटर्न हड़ताल पर, हमीदिया अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

QR कोड स्कैन कर किया भुगतान

पीड़ित की पत्नी ने भेजे गए क्यूआर कोड को फोनपे (PhonePe) के जरिए स्कैन कर ₹70 हजार का भुगतान कर दिया। कुछ दिन बाद फिर उसी नंबर से फोन आया और कहा गया कि यदि ₹1 लाख और जमा कर दिए जाएं, तो पहले की ऐसी बीमा पॉलिसियों के बदले ₹10 लाख मिल जाएंगे, जिनका कभी क्लेम नहीं किया गया।

बैंक और बीमा कंपनी से पूछताछ में खुला राज

Gwalior News: लगातार पैसे मांगने पर अरविंद कुमार शुक्ला को संदेह हुआ। उन्होंने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस से संपर्क कर पूरी जानकारी ली। कंपनी ने स्पष्ट किया कि उसकी ओर से न तो कोई भुगतान लिंक भेजा गया था और न ही इस तरह की कोई राशि जमा कराने के लिए कहा गया था।इसके बाद पीड़ित को एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है। उन्होंने तत्काल साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

Indore Police: इंदौर पुलिस का हाईटेक एक्शन हर थाने को मिली ड्रग्स डिटेक्शन किट, अब मौके पर होगी नशे की जांच

पुलिस ने शुरू की जांच

Gwalior News: शिकायत मिलने के बाद पड़ाव थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर ठगों की पहचान करने और उनके बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की तकनीकी जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

पुलिस की अपील

Gwalior News: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या क्यूआर कोड के जरिए भुगतान करने से पहले संबंधित बैंक, बीमा कंपनी या संस्था से जानकारी अवश्य लें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here