Wednesday, September 9, 2026
Home Chhattisgarh CG Crime: रायपुर की सड़कों पर बढ़ा खौफ! आधी रात बदमाशों ने...

CG Crime: रायपुर की सड़कों पर बढ़ा खौफ! आधी रात बदमाशों ने MBA छात्र पर हमला कर लूटा महंगा मोबाइल

Raipur Robbery News: रायपुर लूट की वारदात ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे पर आधी रात दो बदमाशों ने एक MBA छात्र पर डंडे से हमला कर उसका महंगा मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायल छात्र ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

रायपुर लूट की वारदात 23 जुलाई की देर रात हुई। जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्र सितांशु अपने दोस्त इंद्रजीत के साथ टेलीबंधा मरीन ड्राइव से स्कूटी पर घर लौट रहा था। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर दो अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।जब छात्रों ने विरोध किया तो आरोपियों ने डंडे से हमला शुरू कर दिया और मारपीट करने लगे।

मारपीट के बाद छीना ₹80 हजार का मोबाइल
रायपुर लूट की वारदात के दौरान बदमाशों ने छात्र की शर्ट की जेब में रखा करीब ₹80 हजार कीमत का मोबाइल फोन छीन लिया। छीना-झपटी में उसकी शर्ट भी फट गई।लगातार हमले के बीच छात्र किसी तरह अपनी स्कूटी लेकर वहां से निकलने में सफल रहा और सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

घायल छात्र का कराया गया इलाज
रायपुर लूट की वारदात में छात्र के बाएं हाथ, सिर और पीठ पर चोटें आई हैं। घटना के बाद वह पहले तेलीबांधा थाना पहुंचा, लेकिन घटनास्थल न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में होने के कारण उसे संबंधित थाने भेजा गया।इसके बाद छात्र ने न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार कराया।
Read More: CG News: बीजापुर के जंगल में बड़ा खुलासा! 6 नक्सली डंप ध्वस्त, विस्फोटक सामग्री बरामद

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
रायपुर लूट की वारदात के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
रायपुर लूट की वारदात के बाद देर रात सुनसान सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। एक्सप्रेस-वे जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह की घटना से लोगों में चिंता बढ़ी है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here