Dantewada News:ऑडिटोरियम जावंगा में फूल माला पहनाकर नव प्रवेशी बच्चों का किया गया स्वागत: हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-विधायक अटामी

Sanjay Sahu
Dantewada News

Dantewada News:फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली: । जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज एजुकेशन सिटी ऑडिटोरियम, जावंगा (गीदम) में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री चैतराम अटामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। शाला प्रवेशोत्सव बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का महत्वपूर्ण अभियान है। सरकार प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा, आवश्यक सुविधाएं और समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकेंगी।

Dantewada News: इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी ने कहा कि हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का नियमित रूप से विद्यालय में प्रवेश कराने और उन्हें निरंतर पढ़ाई के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण जैसी योजनाएं विद्यार्थियों की शिक्षा को सुगम बनाती हैं तथा विशेष रूप से बालिका शिक्षा को नई दिशा प्रदान करती हैं।

Dantewada News:इसके साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुंजाम ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनकी सफलता ही समाज की प्रगति का आधार है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नियमित अध्ययन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का पूरा लाभ उठाकर विद्यार्थी अपने परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन करें।

Dantewada News:जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के माध्यम से जिले में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कक्षा पहली में 50 बच्चों का नवप्रवेश कराया गया। साथ ही नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान स्वरूप स्कूल बैग प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि गत वर्ष बाढ़ से प्रभावित जिन विद्यार्थियों की पुस्तकें, कॉपियां एवं स्कूल बैग क्षतिग्रस्त हो गए थे, उन्हें नई पुस्तकें, कॉपियां और बैग वितरित किए गए, ताकि उनकी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रह सके। इसके अलावा सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की 256 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई।

Dantewada News:डीईओ श्री ठाकुर ने बताया कि शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन पहले विकासखंड स्तर पर किया गया था और अब जिला स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित करना, ड्रॉपआउट दर को कम करना तथा विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि और नियमित अध्ययन की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और उनकी शिक्षा में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनिता भास्कर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला भास्कर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री संतोष गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कमला विनय नाग, श्रीमती तिलेश्वरी नागेश , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री रमेश गावड़े, श्री दिनेश कौशल, जनपद पंचायत सदस्य श्री रामू राम नेताम, खंड शिक्षा अधिकारी श्री संतोष गुप्ता, सुश्री भवानी पुनेम, श्री प्रमोद भदौरिया, श्री गोपाल पाण्डे, एपीसी श्री राजेन्द्र पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *