MP News: भोपाल में शेफ की मौत से सनसनी, सुसाइड नोट में जिनका नाम लिखा, अब उन पर उठे सवाल

Rahul Goshwami

Bhopal Chef Suicide Case: भोपाल शेफ सुसाइड मामला राजधानी में चर्चा का विषय बन गया है। रातीबड़ थाना क्षेत्र के कलियासोत डैम के पास एक 37 वर्षीय शेफ का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सूदखोर और रिकवरी एजेंट द्वारा प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भोपाल शेफ सुसाइड मामला में पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ब्रज धाम निवासी राम श्रवण पटेल (37) के रूप में हुई है। वह कोलार रोड स्थित एक निजी बंगले में शेफ के रूप में काम करता था।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में उसका शव कलियासोत डैम के 13 शटर के पास एक पेड़ से लटका मिला।

सुसाइड नोट में लगाए गए गंभीर आरोप
भोपाल शेफ सुसाइड मामला में पुलिस को घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इसमें सूदखोर और रिकवरी एजेंट पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं।पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक ने मकान निर्माण के लिए करीब 3.70 लाख रुपये उधार लिए थे। दावा किया जा रहा है कि मूल राशि चुकाने के बाद भी उस पर भारी ब्याज का दबाव बनाया जा रहा था। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
Read more: MP News: खंडवा में वन विभाग की प्रमोशन लिस्ट पर बवाल, 7 दिन में ही रद्द हुआ आदेश

चार दिन पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश
भोपाल शेफ सुसाइड मामला की जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक ने चार दिन पहले कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उस समय भी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।अब इस नई घटना के बाद पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर भी जांच कर रही है।

कॉल डिटेल और लेनदेन की जांच में जुटी पुलिस
भोपाल शेफ सुसाइड मामला में रातीबड़ थाना पुलिस सुसाइड नोट, मोबाइल कॉल डिटेल, वित्तीय लेनदेन और नोट में जिन लोगों का उल्लेख किया गया है, उनकी भूमिका की जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *