Tuesday, September 8, 2026
Home Chhattisgarh Makdi News: ब्लॉक स्तरीय विरोध-प्रदर्शन की तैयारी पूर्ण, कार्यक्रम को सफल बनाने...

Makdi News: ब्लॉक स्तरीय विरोध-प्रदर्शन की तैयारी पूर्ण, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रभारी एवं मंडलवार प्रभारियों की नियुक्ति

Makdi News
Makdi News

Makdi News: रोशन सेन /माकड़ी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिनांक 23 जुलाई 2026 को गांधी चौक, माकड़ी में आयोजित होने वाले ब्लॉक स्तरीय विरोध-प्रदर्शन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, माकड़ी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारियों को कार्यक्रम प्रभारी तथा मंडलवार प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

Makdi News: कार्यक्रम प्रभारी के रूप में विनोद शोरी (जिला अध्यक्ष, आदिवासी कांग्रेस, कोंडागांव), हेमलाल बघेल (महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी), हेमलाल वटी (महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी), शंकर मंडावी (पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष), मोती बाई नेताम (उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी), दसरी नेताम (अध्यक्ष, महिला कांग्रेस कमेटी, माकड़ी), संग्राम नेताम (पूर्व विधायक प्रतिनिधि), गजेन्द्र राठौर (पूर्व विधायक प्रतिनिधि) तथा चंदर बघेल (जनपद सदस्य, जनपद पंचायत) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Makdi News: इसी प्रकार माकड़ी, बीजापुर, हीरापुर, राधना एवं सामपुर मंडलों के लिए अलग-अलग मंडल प्रभारियों की नियुक्ति कर प्रत्येक मंडल से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Makdi News: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौतम कुमार साहू ने कहा कि यह विरोध-प्रदर्शन देश के छात्रों, युवाओं एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here