High Drama Outside PM Residence: पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में; अखिलेश यादव को भी हटाया

VIKASH KHALKHO

High Drama Outside PM Residence: नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) के बाहर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं और पुलिस के बीच मंगलवार को तीखा घटनाक्रम देखने को मिला। पीएम आवास का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को भी पुलिस ने प्रदर्शनस्थल से जबरन हटा दिया।

‘आप प्लीज कोऑपरेट करिए…’ – DCP और राहुल के बीच बातचीत

मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नई दिल्ली जिला के डीसीपी (DCP) ने खुद मोर्चे पर पहुंचकर राहुल गांधी से बातचीत की और उन्हें धरना खत्म कर जगह खाली करने की समझाइश दी।

DCP ने राहुल गांधी से कहा, “आप प्लीज कोऑपरेट करिए।”

इस पर पलटवार करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “मैं तो कोऑपरेट कर ही रहा हूं। आप ही यहां मौजूद लोगों को हटने को कह दीजिए।”

समझाइश के बाद पुलिस का कड़ा एक्शन

राहुल गांधी के जवाब के बाद DCP ने वहां मौजूद भीड़ और कार्यकर्ताओं से सिर्फ एक बार जगह खाली करने की औपचारिक अपील की। जब प्रदर्शनकारी वहां से नहीं हटे, तो स्थिति को देखते हुए DCP ने तुरंत अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वहां मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जाए।

पुलिस के निर्देश मिलते ही भारी संख्या में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य प्रमुख नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस वाहनों में बैठाया। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी सुरक्षा घेरे से बाहर करते हुए प्रदर्शनस्थल से हटा दिया गया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी धक्का-मुक्की और नारेबाजी भी देखने को मिली।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *