Saturday, August 29, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS : पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस पर FIR, 500...

MP NEWS : पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस पर FIR, 500 करोड़ घोटाले में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी ललित मोहन के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई पूर्व विधायक पारस सकलेचा की शिकायत पर की गई है।

MP NEWS : सकलेचा ने 8 अगस्त 2023 को शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि वर्ष 2018-19 से 2021-22 तक आठ जिलों में आजीविका मिशन के तहत पोषण आहार वितरण, परिवहन और गुणवत्ता में गंभीर गड़बड़ियां हुईं।

MP NEWS : आरोप है कि इकबाल सिंह बैंस ने अपने करीबी ललित मोहन को वन विभाग से हटाकर आजीविका मिशन में सीईओ के पद पर नियुक्त किया था। बाद में सात पोषण आहार फैक्ट्रियों का कार्य एग्रो इंडस्ट्रीज़ कॉरपोरेशन से हटाकर आजीविका मिशन को सौंपा गया।

MP NEWS : मार्च 2025 में एमपी विधानसभा में पेश ऑडिट जनरल की रिपोर्ट में 481.79 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं का उल्लेख भी किया गया है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई को प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक हलचल के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here