Amit Shah CG Visit : अमित शाह आज शहीद ASP गिरेपुंजे के घर पहुंचेंगे, परिजनों से करेंगे मुलाकात

Parivesh
Amit Shah CG Visit : अमित शाह आज शहीद ASP गिरेपुंजे के घर पहुंचेंगे, परिजनों से करेंगे मुलाकात

रायपुर। Amit Shah CG Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। दौरे की शुरुआत रायपुर में शहीद एएसपी आकाश राव गिरेपुंजे की तेरहवीं में शामिल होकर होगी, जहां वे शहीद के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद अमित शाह नवा रायपुर स्थित सेक्टर-2 में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के रायपुर परिसर का भूमिपूजन करेंगे। इस कार्यक्रम में राज्य के सांसद, विधायक, विभागाध्यक्ष और फॉरेंसिक साइंस से जुड़े प्रोफेसर और विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे।

Amit Shah CG Visit

Amit Shah CG Visit : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि शाह का यह दौरा छत्तीसगढ़ के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के लिए मील का पत्थर साबित होगा। गृह मंत्री अमित शाह रविवार को बस्तर के अबूझमाड़ स्थित सुरक्षाबल कैम्प का दौरा भी करेंगे, जहां वे स्थानीय कमांडरों, जवानों और ग्रामीणों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। शाह का यह दौरा सुरक्षा, विकास और न्याय प्रणाली को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *