Bacheli News: बचेली में स्वच्छता अभियान: सड़क पर मलबा और कचरा फेंकने वालों पर नगर पालिका की कार्रवाई, 9,500 रुपये का चालान

Sanjay Sahu
Bacheli News

Bacheli News: फखरे आलम खान, बचेली। स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद् बड़े बचेली ने शुक्रवार को विशेष निरीक्षण अभियान चलाकर निर्माण एवं विध्वंस (C&D) अपशिष्ट और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों से कुल 9,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Bacheli News: नगर पालिका की टीम ने मुख्य मार्गों, नालियों और अन्य सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई स्थानों पर निर्माण मलबा और घरेलू कचरा खुले में फेंका हुआ मिला, जिस पर संबंधित लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर सी एंड डी अपशिष्ट या घरेलू कचरा फेंकना स्वच्छता नियमों का उल्लंघन है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है और शहर की स्वच्छता पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। अधिकारियों ने भविष्य में दोबारा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

 

नगर पालिका परिषद् बड़े बचेली ने नागरिकों, भवन निर्माणकर्ताओं और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले मलबे का निस्तारण केवल निर्धारित स्थानों पर करें। वहीं घरेलू कचरा नगर पालिका के डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहन या निर्धारित कचरा संग्रहण केंद्र पर ही दें।

नगर पालिका ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमित रूप से चालानी कार्रवाई की जाएगी।

Bacheli News: यह कार्रवाई मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्णा राव के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में नगर पालिका अभियंता संतोष नेगी सहित हेमंत मंडावी, पूरनबती ठाकुर, अनिशा निहलानी, मिलिंद बारीक, विश्वजीत मलिक, अंजलि और अन्य कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *