Janjgir-Champa Crime: जांजगीर-चांपा। जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट (Mule Account) के जरिए साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बैंक कर्मचारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर कमीशन के लालच में लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर ठगों के हवाले करने का आरोप है। पुलिस जांच में कर्नाटक और महाराष्ट्र में दर्ज तीन साइबर ठगी के मामलों में कुल 1,62,149 रुपये के ऑनलाइन फ्रॉड का खुलासा हुआ है।
Janjgir-Champa Crime: पुलिस के अनुसार आरोपी 10 से 15 हजार रुपये कमीशन देने का झांसा देकर लोगों के नाम से बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद खाते, एटीएम कार्ड और अन्य बैंकिंग सुविधाओं का नियंत्रण साइबर अपराधियों को सौंप दिया जाता था। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांसफर करने और निकालने के लिए किया जाता था।
Janjgir-Champa Crime: बैंक कर्मचारी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
साइबर थाना पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बैंक कर्मचारी भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—
* हरिशंकर श्रीवास (48), निवासी डोंगाघाट चौक, तपसीद्वार, चांपा
* अनिल नामदेव उर्फ चेतन (33), निवासी महादेव घाट, हटवारा चौक, चांपा
* राजेश सोनी उर्फ रिंकू सोनी (30), निवासी धोबीपारा, चांपा
* संदीप सिंह ठाकुर (36), निवासी परशुराम चौक, चांपा
* कमल विरानी (38), निवासी बरपाली चौक, चांपा
Janjgir-Champa Crime: नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी
Janjgir-Champa Crime: पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। साइबर थाना अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रहा है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
Janjgir-Champa Crime: पुलिस की अपील
Janjgir-Champa Crime: साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के झांसे या कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक या इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी जानकारी किसी को न दें। ऐसे मामलों में खाताधारक भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। बैंक खाते का दुरुपयोग साइबर अपराध को बढ़ावा देता है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।





