Wednesday, September 2, 2026
Home Crime Gwalior Accident: ग्वालियर में पुलिस की डायल-112 को ओवरलोड रेत से भरे...

Gwalior Accident: ग्वालियर में पुलिस की डायल-112 को ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पकड़ते ही चालक ने किया बेहोशी का ड्रामा; डॉक्टर के सामने खुली पोल

Gwalior Accident: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में पुलिस की डायल-112 एफआरवी (फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल) को रेत से भरे एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया, लेकिन कार्रवाई से बचने के लिए उसने बेहोश होने का नाटक शुरू कर दिया। पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों के सामने उसकी पूरी नौटंकी उजागर हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया।

सड़क किनारे खड़ी डायल-112 में पीछे से मारी जोरदार टक्कर

घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अररु तिराहे की है। जानकारी के अनुसार पुलिस की डायल-112 एफआरवी सड़क किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार से आ रहे रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एफआरवी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Bhopal Double Murder Case में बड़ा खुलासा! तालाब से मिली पिस्टल, आरोपी की पत्नी और बेटा गिरफ्तार

हादसे में वाहन में मौजूद आरक्षक राजेश राजावत, जितेंद्र साहू और चालक धर्मेंद्र बघेल घायल हो गए। सूचना मिलते ही डबरा सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पकड़े जाते ही चालक ने शुरू कर दिया बेहोशी का नाटक

Gwalior Accident: पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी होते ही आरोपी अचानक जमीन पर गिर गया और बेहोश होने का नाटक करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे उठाने की कोशिश की, यहां तक कि उसकी प्रतिक्रिया जांचने के लिए गुदगुदी भी की, लेकिन वह लगातार बेहोश होने का अभिनय करता रहा।

अस्पताल पहुंचते ही खुल गई नौटंकी

पुलिस आरोपी को इलाज के लिए डबरा सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। जैसे ही डॉक्टरों ने उसकी जांच शुरू की, आरोपी तुरंत सामान्य हो गया और होश में आ गया। पुलिस का कहना है कि चालक कानूनी कार्रवाई से बचने और सहानुभूति हासिल करने के उद्देश्य से बेहोश होने का नाटक कर रहा था।

रेत से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर जब्त, केस दर्ज

Gwalior Accident: घटना के बाद पुलिस ने रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

MP News: कार में जबरन ले जाई जा रही थी महिला, पुलिस ने रोका तो खुला बड़ा राज

ओवरलोड वाहनों पर फिर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here