Chhattisgarh D.Ed Protest: 206वें दिन भी जारी डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन, दण्डवत् प्रणाम रैली के साथ विधानसभा घेराव के लिए निकले, पुलिस ने रोका

Sanjay Sahu
Chhattisgarh D.Ed Protest

Chhattisgarh D.Ed Protest: रायपुर। शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छत्तीसगढ़ के डीएड अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को 206वें दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थियों ने नया रायपुर स्थित धरना स्थल से दण्डवत् प्रणाम रैली निकाली और विधानसभा घेराव के लिए कूच किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें धरना स्थल के मुख्य गेट पर ही रोक दिया।

Chhattisgarh D.Ed Protest: प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद सरकार 2,300 रिक्त शिक्षक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं कर रही है। उनका आरोप है कि इससे न केवल अभ्यर्थियों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि न्यायालय के आदेशों की भी अनदेखी की जा रही है।

Chhattisgarh D.Ed Protest: अभ्यर्थियों ने कहा कि पिछले 206 दिनों से वे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। उनका कहना है कि लंबे समय से जारी आंदोलन के बावजूद नियुक्ति को लेकर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।

Chhattisgarh D.Ed Protest: आंदोलनकारियों ने सवाल उठाया कि यदि न्यायालय के निर्देशों का भी पालन नहीं हो रहा है, तो इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या प्रशासनिक तंत्र अब न्यायालय के आदेशों से भी ऊपर हो गया है?

Chhattisgarh D.Ed Protest: डीएड अभ्यर्थियों ने सरकार से न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए 2,300 रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग दोहराई। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *