Coal-liquor scam: कोयला और शराब घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड 22 जुलाई तक बढ़ी

Sanjay Sahu

Coal-liquor scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड अदालत ने पांच दिन के लिए बढ़ा दी है। अब वे 22 जुलाई तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की हिरासत में रहेंगे।

Coal-liquor scam: रामगोपाल अग्रवाल के अधिवक्ता फैसल रिजवी ने रिमांड बढ़ाए जाने की पुष्टि की है। EOW ने अदालत से आगे पूछताछ के लिए पांच दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। इससे पहले भी अग्रवाल नौ दिनों तक EOW की रिमांड पर रह चुके हैं।

Coal-liquor scam: पहले कोयला, फिर शराब घोटाले में गिरफ्तारी

Coal-liquor scam: रामगोपाल अग्रवाल को सबसे पहले कथित कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में पूछताछ के दौरान EOW ने उन्हें कथित शराब घोटाला मामले में भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल जांच एजेंसी दोनों मामलों में उनसे एक साथ पूछताछ कर रही है।

Coal-liquor scam: वित्तीय लेनदेन और अन्य आरोपियों पर फोकस

Coal-liquor scam: सूत्रों के अनुसार, विस्तारित रिमांड के दौरान EOW कथित घोटालों से जुड़े वित्तीय लेनदेन, अन्य आरोपियों की भूमिका, दस्तावेजी साक्ष्यों और धन के प्रवाह से जुड़े पहलुओं पर रामगोपाल अग्रवाल से विस्तृत पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी दोनों मामलों में जुटाए गए साक्ष्यों का मिलान भी कर रही है।

Coal-liquor scam: कोयला और शराब घोटाले से जुड़े मामलों की जांच EOW लगातार आगे बढ़ा रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में नए खुलासे या अन्य कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *