Tuesday, September 1, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Cyber Fraud: मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 3.94 लाख उड़ाने...

Raipur Cyber Fraud: मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 3.94 लाख उड़ाने वाले झारखंड के दो अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार

Raipur Cyber Fraud
Raipur Cyber Fraud

Raipur Cyber Fraud:रायपुर।राजधानी रायपुर में मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 3.94 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो अंतरराज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी झारखंड के बोकारो जिले के रहने वाले हैं। कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

Raipur Cyber Fraud:गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार सिंह (26) और महेश प्रसाद सिंह (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन, एक चेकबुक और 2,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

Raipur Cyber Fraud:फर्जी मैसेज भेजकर किया मोबाइल हैक

Raipur Cyber Fraud:पुलिस के अनुसार, डीडी नगर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु दत्त बघेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर कई संदिग्ध मैसेज आए। मैसेज खोलने के कुछ ही समय बाद उनके यूको बैंक और एक्सिस बैंक खातों से लगातार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने लगे।

Raipur Cyber Fraud:8 से 10 नवंबर 2025 के बीच अलग-अलग किश्तों में उनके खातों से कुल 3.94 लाख रुपये निकाल लिए गए। जांच में सामने आया कि साइबर अपराधियों ने फर्जी संदेश भेजकर मोबाइल हैक किया और उसके जरिए बैंक खातों से अनधिकृत लेनदेन किया।

Raipur Cyber Fraud: तकनीकी जांच से झारखंड तक पहुंची पुलिस**

Raipur Cyber Fraud: मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। बैंक ट्रांजेक्शन, डिजिटल साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का विश्लेषण करते हुए आरोपियों की लोकेशन बोकारो (झारखंड) में ट्रेस की गई। पुलिस टीम बोकारो पहुंची और स्थानीय स्तर पर लगातार निगरानी के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Raipur Cyber Fraud: पूछताछ में किया अपराध कबूल

Raipur Cyber Fraud:पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी मैसेज भेजकर मोबाइल हैक करने और बैंक खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए साइबर ठगी करने की बात स्वीकार की।

Raipur Cyber Fraud:पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त कर लिए हैं। इनका फॉरेंसिक एवं तकनीकी परीक्षण कराया जा रहा है, ताकि गिरोह के पूरे नेटवर्क और अन्य राज्यों में की गई संभावित साइबर ठगी के मामलों का खुलासा हो सके।

Raipur Cyber Fraud: अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Raipur Cyber Fraud:पुलिस के मुताबिक, इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल डिवाइस और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

Raipur Cyber Fraud: इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

Raipur Cyber Fraud:डीडी नगर थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 186/2026 के तहत धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here