Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Honey trap: रायपुर में हनीट्रैप का खुलासा, दुष्कर्म केस में फंसाने...

Raipur Honey trap: रायपुर में हनीट्रैप का खुलासा, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर कारोबारी से वसूली, दो युवतियां गिरफ्तार

Raipur Honey trap
Raipur Honey trap

Raipur Honey trap: रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ब्यूटी पार्लर संचालिका और एक कॉलेज छात्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Raipur Honey trap: पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने पहले कारोबारी से नकद रुपये वसूले और बाद में लगातार बड़ी रकम की मांग करते हुए उसे बदनाम करने और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी दी।

Raipur Honey trap: नौकरी और पार्लर के नाम पर बढ़ाया संपर्क

पुलिस के मुताबिक, शंकर नगर स्थित न्यू सेल्स टैक्स कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय कारोबारी ने शिकायत में बताया कि मई 2026 में उसकी मुलाकात गुढ़ियारी थाने में नित्या सिंह और पायल उर्फ आंचल तिवारी से हुई थी। परिचय बढ़ने के बाद दोनों युवतियां नौकरी और ब्यूटी पार्लर खोलने के नाम पर उससे आर्थिक मदद मांगने लगीं।

Raipur Honey trap: नशीली सिगरेट पिलाने का आरोप

Raipur Honey trap: शिकायत के अनुसार, 14 जून को दोनों युवतियों ने कारोबारी को मिलने बुलाया। आरोप है कि कार में उसे नशीली सिगरेट पिलाई गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद दोनों उसे घर छोड़ने के बहाने उसके साथ गईं और उसकी फोटो व वीडियो बना लिए।

Raipur Honey trap: फोटो-वीडियो दिखाकर की ब्लैकमेलिंग

Raipur Honey trap: पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन से दोनों युवतियों ने फोटो और वीडियो के आधार पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बदनामी के डर से कारोबारी ने 25 जून को तरुण नगर हाट बाजार के पास दोनों को 25 हजार रुपये नकद दिए। इसके बावजूद आरोपितों ने पैसों की मांग जारी रखी।

कार्यालय पहुंचकर दी धमकी

शिकायत में कहा गया है कि 1 जुलाई को दोनों युवतियां कारोबारी के कार्यालय के बेसमेंट तक पहुंच गईं और उसकी कार से पैसों से भरा बैग निकालने की कोशिश की। इसके बाद 10 जुलाई को वे कार्यालय के अंदर पहुंचीं और कर्मचारियों के सामने गाली-गलौज करते हुए फिर से बड़ी रकम की मांग की। रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने और बदनाम करने की धमकी दी।

Raipur Honey trap: जांच के बाद दोनों गिरफ्तार

Raipur Honey trap: इसके बाद कारोबारी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के प्राथमिक साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Raipur Honey trap: सहायक पुलिस आयुक्त रमाकांत साहू ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here