Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh Rawatpura University: रावतपुरा विश्वविद्यालय पर छात्रों ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप, बोले-...

Rawatpura University: रावतपुरा विश्वविद्यालय पर छात्रों ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप, बोले- रजिस्ट्रेशन के बिना कराया दाखिला, डिग्री के बाद नहीं मिल रही नौकरी

Rawatpura University
Rawatpura University

Rawatpura University: रायपुर। रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के बी-ऑप्टोमेट्री (बैच 2020-24) के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को मुजगहन थाने में विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। छात्रों का आरोप है कि पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और मान्यता का भरोसा देकर उन्हें कोर्स में दाखिला दिया गया, लेकिन पढ़ाई पूरी होने के बाद भी उनका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया। इसके कारण उन्हें नौकरी के लिए आवेदन करने में परेशानी हो रही है। इस दौरान रायपुर जिला NSUI अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी भी छात्रों के समर्थन में थाने पहुंचे।

Rawatpura University: हर छात्र से करीब 6 लाख रुपये फीस लेने का आरोप

Rawatpura University: छात्रों का कहना है कि उनसे हर साल करीब 1.50 लाख रुपये फीस ली गई। चार साल के कोर्स में प्रत्येक छात्र ने करीब 6 लाख रुपये जमा किए। उनका कहना है कि पढ़ाई के दौरान जब उन्होंने रजिस्ट्रेशन और मान्यता के बारे में पूछा तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रक्रिया पूरी होने का भरोसा दिया, लेकिन आज तक रजिस्ट्रेशन नहीं मिला।

Rawatpura University: डिग्री के बाद नहीं मिल रही नौकरी

Rawatpura University: छात्रों का कहना है कि कोर्स पूरा करने के बाद जब उन्होंने सरकारी और निजी अस्पतालों में नौकरी के लिए आवेदन किया तो पैरामेडिकल रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण आवेदन स्वीकार नहीं किए गए। उनका आरोप है कि इसी वजह से उनकी डिग्री का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Rawatpura University: काउंसिल की सूची में विश्वविद्यालय का नाम नहीं

Rawatpura University: शिकायत में छात्रों ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल की मान्यता प्राप्त संस्थानों की सूची में रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय का नाम शामिल नहीं है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय में बी-ऑप्टोमेट्री और अन्य संबंधित कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।

Rawatpura University: NSUI ने दी आंदोलन की चेतावनी

Rawatpura University: रायपुर जिला NSUI अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने कहा कि विश्वविद्यालय से बी-ऑप्टोमेट्री के पांच बैच पास हो चुके हैं और छठा बैच भी जल्द पास होने वाला है। उनका आरोप है कि अब तक किसी भी छात्र को पैरामेडिकल रजिस्ट्रेशन नहीं मिला है।

Rawatpura University: उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर विश्वविद्यालय के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो NSUI स्वास्थ्य मंत्री के निवास का घेराव कर प्रदर्शन करेगी।

Rawatpura University: विश्वविद्यालय का पक्ष

Rawatpura University: इस मामले में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अमृतपाल राव ने कहा कि यदि कोई छात्र विश्वविद्यालय के बाहर जाकर कोई कार्रवाई करता है, तो उसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय की नहीं है। वहीं, जब उनसे बी-ऑप्टोमेट्री कोर्स के रजिस्ट्रेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और फोन कॉल समाप्त कर दी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here