Kosariya Marar Patel Samaj: कोसरिया मरार पटेल समाज रायपुर महानगर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न

Sanjay Sahu

Kosariya Marar Patel Samaj: रायपुर: कोसरिया मरार पटेल समाज रायपुर महानगर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को पुरानी बस्ती स्थित पटेल समाज मुख्यालय भवन में आयोजित किया गया।

 

Kosariya Marar Patel Samaj: समारोह में नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष शेखर पटेल, सचिव परमेश्वर पटेल, कोषाध्यक्ष भरत पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

 

Kosariya Marar Patel Samaj: कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी टीकाराम पटेल, मनीराम पटेल, हेमंत पटेल, यादूराम पटेल, पीताम्बर पटेल एवं अन्य शामिल रहे।

अपने संबोधन में राजेंद्र नायक ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन में युवाओं और मातृशक्ति को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शाकंभरी बोर्ड द्वारा साग-सब्जी उत्पादक किसानों एवं इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी।

साथ ही समाज के बीच इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।नवनियुक्त रायपुर महानगर अध्यक्ष शेखर पटेल ने कहा कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समाज के 18 ग्राम पार परिहा समाज को संगठित, सक्रिय, सशक्त और विकसित करने की आवश्यकता है, जिससे समाज का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि रायपुर महानगर इकाई सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए सतत कार्य करेगी। शेखर पटेल ने कहा कि समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा रक्तदान समूह का गठन कर जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाएगा। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुत्र-पुत्रियों के आदर्श विवाह के आयोजन की दिशा में भी विशेष पहल की जाएगी। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिला प्रतिनिधि, युवा सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *