Thursday, August 27, 2026
Home National Twisha Sharma Death Case AIIMS Report: ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा...

Twisha Sharma Death Case AIIMS Report: ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा खुलासा: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की सीलबंद रिपोर्ट

Twisha Sharma Death Case AIIMS Report: नई दिल्ली/भोपाल। रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू व चर्चित मॉडल-अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। दिल्ली AIIMS के मेडिकल बोर्ड ने अपनी 11 पन्नों की विस्तृत फॉरेंसिक रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा जांच एजेंसी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे मौत से पहले घटी घटनाओं की कड़ी जोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी।

जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिशू चोट के निशानों से मैच

AIIMS द्वारा सौंपी गई फॉरेंसिक रिपोर्ट में बताया गया है कि घटना में इस्तेमाल की गई जिम्नास्टिक बेल्ट (लिगेचर मटेरियल) पर पाए गए त्वचा के टिशू (Skin Tissue) ट्विशा शर्मा के शरीर पर मिले चोटों और गले पर मौजूद लिगेचर मार्क से पूरी तरह मेल खाते हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार, इस्तेमाल की गई इस जिम्नास्टिक बेल्ट में एक मेटल रिंग भी लगी हुई थी, जो चोट की तीव्रता और प्रकृति की व्याख्या करने में अहम साक्ष्य बनी है।

पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठा था सवाल, हाई कोर्ट ने दिए थे दोबारा जांच के आदेश

गौरतलब है कि इसी वर्ष 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में ट्विशा शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी पाई गई थीं। शुरुआती पुलिस जांच और पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई गंभीर कमियों का आरोप लगाते हुए मृतका के परिजनों ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने दिल्ली AIIMS के विशेषज्ञ पैनल से दूसरा पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया था और बाद में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का जिम्मा CBI को सौंप दिया था।

CBI कर रही 11 पन्नों की रिपोर्ट का गहन अध्ययन

CBI अधिकारियों के मुताबिक, AIIMS मेडिकल बोर्ड द्वारा सौंपी गई 11 पन्नों की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन और विश्लेषण किया जा रहा है। मेडिकल एक्सपर्ट्स की इस रिपोर्ट को अब मुकदमे की दिशा तय करने और संभावित आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने के लिए सबसे ठोस सबूत के तौर पर देखा जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here