Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh Balrampur News: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक हाईटेंशन टावर पर...

Balrampur News: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, बलरामपुर में आधे घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Balrampur News
Balrampur News

Balrampur News: बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत लोधी गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी के मायके चले जाने से नाराज एक युवक गुस्से में हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। करीब आधे घंटे तक पुलिस, प्रशासन, परिजन और ग्रामीण उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश करते रहे। आखिरकार समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

Balrampur News: नशे की हालत में टावर पर चढ़ा

Balrampur News: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक शराब के नशे में था। पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर वह गांव के बाहर लगे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। टावर पर पहुंचकर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा और पत्नी को तुरंत वापस बुलाने की जिद करने लगा। यह नजारा देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

Balrampur News: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

Balrampur News: घटना की जानकारी मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। युवक के परिजन भी वहां पहुंचे और सभी ने मिलकर उसे शांत कराने और नीचे उतरने के लिए समझाया। करीब 30 मिनट तक लगातार बातचीत और समझाइश का दौर चलता रहा। इस दौरान लोगों की चिंता इस बात को लेकर बनी रही कि कहीं युवक का संतुलन न बिगड़ जाए या वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में न आ जाए।

Balrampur News: समझाइश के बाद सुरक्षित उतरा

Balrampur News: लगातार समझाने और परिजनों के आश्वासन के बाद युवक का गुस्सा शांत हुआ और वह सुरक्षित टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार घटना में किसी तरह की जनहानि या अप्रिय स्थिति नहीं हुई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here