Indore Railway Accident: इंदौर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में ग्वालियर के युवक की कटकर मौत

Anuj Nirala

Indore Railway Accident: इंदौर। इंदौर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। ग्वालियर से इंदौर पहुंचे एक युवक की चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (GRP) और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्वालियर से इंदौर आया था युवक

रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हर्ष गुप्ता निवासी सुनार मोहल्ला, ग्वालियर के रूप में हुई है। वह शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे ग्वालियर से आने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस से इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर उतरा था।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हर्ष को इंदौर से रतलाम जाना था। इसके लिए उसे प्लेटफॉर्म नंबर-1 से रवाना होने वाली डेमू ट्रेन पकड़नी थी।

READ MORE: Rewa Murder Case: रीवा-सतना में सनसनी पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, 3 महीने तक जमीन में दफन रहा शव, आरोपी की निशानदेही पर हुआ खुलासा

चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश बनी मौत की वजह

Indore Railway Accident: प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान युवक ने जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह सीधे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा। देखते ही देखते वह ट्रेन की चपेट में आ गया।हादसा इतना भयावह था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रेलवे पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और घटनास्थल की जांच शुरू की।इंदौर में रहने वाले मृतक के परिजन और रिश्तेदार भी सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पहुंच गए। वहीं ग्वालियर स्थित परिवार को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है।

READ MORE: MP Nana Patwari: नाना पटवारी विवाद पर सियासत गरमाई BJP ने जीतू पटवारी की ड्रग्स स्क्रीनिंग की उठाई मांग, हरीश चौधरी पर भी लगाए गंभीर आरोप

यात्रियों से रेलवे पुलिस की अपील

Indore Railway Accident: रेलवे पुलिस ने हादसे के बाद यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन छूटने की जल्दबाजी में कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। कुछ सेकंड बचाने की कोशिश जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन छूट जाने पर अगली ट्रेन का इंतजार करना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

जांच जारी

फिलहाल रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *